caravan-of-tableaux-taken-out-to-bid-farewell-to-ganpati-bappa-after-10-days-of-service

10 दिन सेवा के बाद गणपति बप्पा को दी विदाई निकाला झांकियों का कारवां

By : Ranu
10 दिन सेवा के बाद गणपति बप्पा को दी विदाई निकाला झांकियों का कारवां

Reporter: आदित्य शर्मा

Barwani भजनों पर थिरकते युवा, गुलाल उड़ाते श्रद्धालु, गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाते लोग। कुछ ऐसा ही माहौल शहर के मुख्य मार्ग पर दिखाई दिया। 10 दिनी गणेशोत्सव के समापन प श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ गजानंद को विदाई दी। सुबह से शाम तक श्रद्धालु राजघाट रोड स्थित फिल्टर प्लांट पर बने नए कुंड में प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नाचते गाते पहुंचे। अनंत चतुर्दशी पर कोई टैंपो, कार पर तो कोई बाइक पर प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर पहुंचे। विसर्जन कुंड पर नगर पालिका के कर्मचारी नियुक्त थे। जिन्होंने दिनभर प्रतिमाओं को कुंड में विसर्जित किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पुलिस जवान के साथ एसडीआरएफ की टीम भी शामिल रही। शहर के बड़े गणेश पंडालों ने शाम को शहर के मुख्य मार्ग से चल समारोह निकाला। इसमें बड़ी संख्या में युवा ढोल ताशों पर थिरकते हुए नजर आए। प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर देर रात तक चलता रहा।एसपी पुनीत गेहलोद में बताया की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पुलिस के 850 जवान ओर 700 सीसीटीवी कैमरे सहित 20 ड्रोन से नजर रखी गई थी।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026