कार में लगी आग, लुधियाना में हड़कंप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 19 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

पंजाब के लुधियाना में माता रानी चौक पर एक कार में आग लगने से भारी अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, पुलिस जांच जारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 19 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

पंजाब के लुधियाना शहर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माता रानी चौक स्थित डाकखाने के सामने खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना श्रीकृष्णा ट्रेडर के बाहर की बताई जा रही है।

मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया

जानकारी के मुताबिक, कार रोजाना की तरह दुकान के बाहर खड़ी की गई थी। सुबह अचानक आसपास मौजूद लोगों ने कार से धुआं उठता देखा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में कार आग के गोले में तब्दील हो गई और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

दुकान मालिक अरुण बांसल ने बताया कि कार हर दिन की तरह दुकान के बाहर खड़ी थी। सुबह अचानक कार में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आग किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है, हालांकि किसी शरारती तत्व द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। अब फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस वजह से लगी और घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी।

फिलहाल मामले की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

मोहाली में बॉयलर फटने से भीषण आग! 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

मोहाली में बॉयलर फटने से भीषण आग! 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

मोहाली के एक प्लांट में बॉयलर फटने के कारण भीषण आग लग गई। घटना के समय प्लांट में मौजूद सभी 40 मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026