बुंदेली गायक की मुख्यमंत्री से भेंट

फ़िल्म हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में जन्म से दृष्टिबाधित बुंदेली गायक सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान निधि की घोषणा की।

By : सोनिया रायकवार
फ़िल्म हनुमान अंश के गायक  सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को सागर निवासी युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए बुंदेली में गीत गाया है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिभा और उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

1 लाख रुपए की सम्मान निधि का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार श्रेष्ठ कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुनील लोधी और उनके माता-पिता का सम्मान किया तथा घोषणा की कि सुनील को एक लाख रुपए की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने उनकी आंखों की रोशनी के लिए आवश्यक सहयोग देने की बात भी कही।

संगीत शिक्षा में मिलेगा सहयोग

सुनील लोधी की संगीत के प्रति रुचि को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत शिक्षा पूरी करने में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टैलेंट सर्च जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को सामने लाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री के सामने सुनील ने सुनाया लोकप्रिय गीत

मुलाकात के दौरान सुनील लोधी ने तंबूरा बजाते हुए फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लोकप्रिय बुंदेली गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ सुनाया। मुख्यमंत्री के आग्रह पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़ा भजन ‘जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई’ भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उनके पिता महेन्द्र सिंह लोधी, माता भाग बाई, संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के सचिन चौधरी और सुनील के मित्रगण मौजूद रहे।

दो करोड़ रुपये में बनी हनुमान अंश फिल्म

बताते चलें कि हनुमान अंश फिल्म करीब दो करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी है. 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन केवल 10 लाख रुपये का बिजनेस किया था. शुरुआती दो हफ्तों तक सुस्त रहने के बाद माउथ पब्लिसिटी ने ऐसा कमाल दिखाया कि यह साल 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई. फिल्म 28 दिनों में 72.88 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.

संबंधित सामग्री

CM धामी ने परिवार-मंत्रियों संग देखी ‘हनुमान अंश’, उत्तराखंड में फिल्म टैक्स फ्री

CM धामी ने परिवार-मंत्रियों संग देखी ‘हनुमान अंश’, उत्तराखंड में फिल्म टैक्स फ्री

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने नीम करोली बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। फिल्म संत परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को दर्शाती है।

भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानापाव में श्रीपरशुराम लोक और श्रीकृष्ण लोक के निर्माण की घोषणा की, जिससे धार्मिक पर्यटन बढ़ने की संभावना है।

व्यापारियों-रहवासियों का पक्ष पूरी गंभीरता के साथ सुप्रीम कोर्ट में रख रही सरकार: सीएम डॉ. यादव

व्यापारियों-रहवासियों का पक्ष पूरी गंभीरता के साथ सुप्रीम कोर्ट में रख रही सरकार: सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य सरकार सक्रिय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी पुष्टि की।

भोपाल की दो मल्टीलेवल पार्किंग में अब FASTag से भुगतान,मोबाइल एप से भी दे सकेंगे शुल्क

भोपाल की दो मल्टीलेवल पार्किंग में अब FASTag से भुगतान,मोबाइल एप से भी दे सकेंगे शुल्क

भोपाल के मल्टीलेवल पार्किंग में FASTag और डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की गई है, जिससे पार्किंग प्रक्रिया को तेज और आसान बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केन्द्रित रासलीला समारोह में भाग लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केन्द्रित रासलीला समारोह में भाग लिया

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केन्द्रित रासलीला समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहभागिता की। समारोह में राधा-कृष्ण की आरती उतारी गई और भव्य प्रस्तुतियां हुईं।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september