blast-in-a-moving-bike-in-sehore-youth-dies

सीहोर में चलती बाइक में धमाका...युवक की मौत

By : Taruna Samariya
सीहोर में चलती बाइक में धमाका...युवक की मौत

Sehore News : सीहोर में चलती बाइक में ब्लास्ट हो गया। युवक के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना इछावर-आष्टा रोड पर रामनगर गांव के पास हुई है।जानकारी के अनुसार, जमली निवासी सुखराम बरेला कुओं में ब्लास्टिंग का काम करता था। वह बाइक से भारी मात्रा में डेटोनेटर अपने साथ लेकर रामनगर जा रहा था।हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और गंभीर घायल युवक को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शुरुआती जांच में डेटोनेटर होने की ही आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीण हुए इकटठा

शरुआती जांच में डेटोनेटर होने की आशंकाहादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और गंभीर घायल युवक को देखकर ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में डेटोनेटर होने की ही आशंका जताई जा रही है।

Sehore News : पुलिस मामले की जांच कर रही है

हालांकि इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने कहा कि विस्फोटक की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। इस घटना के बाद अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन और इस्तेमाल को लेकर मामले की गहन जांच जारी है।

कोई भी संवेदनशील वस्तु नहीं मिली

SDPO रोशन जैन ने बताया कि रामनगर में गिट्टी मशीन के पास पहुंचते ही उसकी मोटरसाइकिल में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। विस्फोट के कारण युवक के शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे में मोटरसाइकिल भी पूरी तरह टूट-फूट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास कोई भी संदिग्ध या संवेदनशील वस्तु नहीं मिली है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026