भाजपा की तैयारियां बरनाला में

बरनाला में भाजपा का चुनावी बिगुल, केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं से की दिन-रात मेहनत की अपील

भाजपा ने पंजाब के बरनाला में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू की। केवल सिंह ढिल्लों ने जनसभा में कार्यकर्ताओं को जोश भरा और विजय का आह्वान किया।

बरनाला में भाजपा का चुनावी बिगुल, केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं से की दिन-रात मेहनत की अपील

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने बरनाला से चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों अपने गृह जिले बरनाला पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

पूरी ताकत के साथ काम किया

जनसभा के दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करें और आने वाले चुनावों में भाजपा को मजबूत बनाएं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया जाएगा।

भाजपा की जीत सुनिश्चित करना

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग ‘नीटा’ को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे। ढिल्लों ने कहा कि उनका लक्ष्य बरनाला जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है।

अपने संबोधन में केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला के साथ अपने भावनात्मक संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बरनाला उनका अपना शहर है और यहां के लोग उनके परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें पंजाब की जो जिम्मेदारी दी है, वह बरनाला की जनता का सम्मान है और 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाकर इस भरोसे को कायम रखा जाएगा।

बरनाला का स्वरूप बदला

ढिल्लों ने बरनाला के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शहर को तहसील मुख्यालय से जिला बनाने, डीसी कॉम्प्लेक्स, ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, सीवरेज प्लांट और सड़कों के निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण काम हुए, जिससे बरनाला का स्वरूप बदला है।

वहीं, उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार केवल पुराने प्रोजेक्टों का श्रेय लेने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं और फंड से ही कई विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं।

पूरी ताकत से जुटने का आह्वान

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि धनौला में प्रस्तावित कॉलेज और अन्य घोषणाओं का क्या हुआ। साथ ही उन्होंने मस्तुआना साहिब और ठीकरीवाला से जुड़े अधूरे प्रोजेक्टों को लेकर भी आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

संबंधित सामग्री

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस किया गया।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026