भाजपा नेता के बेटे की आत्महत्या

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

नीरज ने पत्नी के मायके से वापस न आने पर खुदकुशी की। पत्नी के न आने से विवाद में पुलिस कार्रवाई से आहत होकर उठाया यह कदम।

By : सोनिया रायकवार
पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

पत्नी के मायके से वापस लौटने से इनकार करने पर भाजपा नेता के बेटे नीरज ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. परिजनों के अनुसार, गर्भवती पत्नी के न आने और विवाद में पुलिस कार्रवाई से आहत होकर नीरज ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुई घटना 

उत्तरप्रदेश के बागपत में पति-पत्नी के रिश्ते में आई दरार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. पत्नी के मायके जाने और वापस लौटने से इनकार करने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा नेता के बेटे ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. बताया जा रहा है कि मौत से पहले भी नीरज ने पत्नी को मनाने की कोशिश की थी. उसने अपनी पत्नी से कहा था कि उसने आज तक उसे एक थप्पड़ तक नहीं मारा, इसके बावजूद वह उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी. पत्नी के वापस नहीं आने से आहत पति फांसी लगाकर जान दे दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया.

क्या हैं पूरा मामला 

दरअसल, पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के देशराज मोहल्ले का है. यहां रहने वाले भाजपा नेता सहदेव के बेटे नीरज की करीब तीन साल पहले बागपत के ही गौरीपुर गांव निवासी युवती से शादी हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नीरज की पत्नी गर्भवती थी और कुछ समय से मायके में रह रही थी. नीरज चाहता था कि उसकी पत्नी वापस घर आ जाए. वह लगातार उसे समझाने और वापस लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी मायके से वापस आने को तैयार नहीं थी.दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर पत्नी पक्ष की ओर से पुलिस को सूचना दी गई. 

परिजनों का आरोप है 

परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बाद नीरज को थाने ले जाया गया था. इसके बाद भी पत्नी अपने मायके में ही रहने की बात पर अड़ी रही. हालांकि, नीरज ने इसके बाद भी रिश्ते को बचाने की कोशिश नहीं छोड़ी. उसने पत्नी से फोन पर बातचीत कर उसे वापस आने के लिए कहा, लेकिन जब पत्नी ने उसके साथ आने से इनकार कर दिया तो वह बेहद परेशान हो गया. 

परिजनों के मुताबिक

इसी दौरान नीरज ने पत्नी से बातचीत करते हुए अपनी नाराजगी और दर्द जाहिर किया. उसने कहा कि 'मैंने तुझे आज तक एक थप्पड़ नहीं मारा.' परिवार का कहना है कि इसके बावजूद दोनों के बीच बनी दूरी कम नहीं हो सकी. इसके बाद नीरज ने खुद को कमरे में बंद कर सुसाइड कर लिया. कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस मौके पर पहुंची 

और नीरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि पति-पत्नी के बीच विवाद की असली वजह क्या थी और नीरज के इस कदम के पीछे परिस्थितियां किस तरह जिम्मेदार बनीं. वहीं, भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.


 

संबंधित सामग्री

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

88.05 मीटर का दमदार थ्रो, लेकिन खिताब से चूके नीरज चोपड़ा

88.05 मीटर का दमदार थ्रो, लेकिन खिताब से चूके नीरज चोपड़ा

भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने जीत हासिल की।

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवक की आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसके पिता और मां ने भी जान गंवा दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026