उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ने BJP ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के 'मिशन 2027' को लेकर देहरादून में संगठनात्मक रणनीति पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में BJP के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
संगठनात्मक रणनीति पर एक महत्वपूर्ण बैठक
बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने अपने शासकीय आवास पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। संगठनात्मक बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। BJP राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय करने की योजना तैयार कर रही है।
देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री @tarunchughbjp जी की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती तथा मिशन 2027 की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 12, 2026
पूर्ण विश्वास है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता… pic.twitter.com/HAw6cVejoR
फरवरी 2027 में चुनाव?
गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल उसी वक्त पूरा होगा। हालांकि, प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ प्रशासनिक कारणों, जैसे जनगणना, के चलते चुनाव 2026 के अंत (नवंबर या दिसंबर) में समय से पहले भी कराए जा सकते हैं। हालांकि चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग चुनाव से कुछ महीने पहले ही करेगा। बता दे उत्तराखंड विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। इनमें 13 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में आगामी चुनाव को देखते हुए BJP संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी रणनीति को धार देने में जुट गई है।