बिहार में पुल का इंतजार

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के जमुई जिले के गांव वासियों ने वर्षों से पुल की मांग की, लेकिन सरकारी आश्वासनों के बिना कोई समाधान नहीं मिला। अब उन्होंने खुद बांस का पुल बनाया।

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड की हरनी पंचायत के जतहर और कैरवातरी गांव के लोगों की परेशानी आज भी खत्म नहीं हुई है। आजादी के करीब 80 साल बाद भी ग्रामीण एक अदद पुल का इंतजार कर रहे हैं। करीब 150 मीटर चौड़ी नदी बरसात के मौसम में दोनों गांवों को मुख्यधारा से पूरी तरह अलग कर देती है।

नेताओं के आश्वासन से ग्रामीण निराश

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से विधायक, सांसद और मंत्रियों से पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। कई बार गांव पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने जल्द पुल बनवाने का भरोसा भी दिया, लेकिन जमीन पर काम शुरू नहीं हुआ। अब ग्रामीणों का नेताओं के आश्वासनों से भरोसा लगभग टूट चुका है।

बच्चों की पढ़ाई पर भी असर

जतहर और कैरवातरी गांव में करीब 250 से 300 लोग रहते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना नदी पार कर अरुणमबांक यानी सोखो जाना पड़ता है। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर बच्चों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है। ग्रामीणों को हर दिन जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है।

मरीजों को खटोली पर ले जाने की मजबूरी

पुल नहीं होने का सबसे बड़ा असर मरीजों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है। गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती। ऐसे में गंभीर मरीजों को खटोली पर लादकर नदी पार करानी पड़ती है और फिर उन्हें खैरा रेफरल अस्पताल ले जाया जाता है। पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य सरकारी सुविधाओं तक पहुंचने में भी ग्रामीणों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने खुद जुटाया चंदा

बारिश शुरू होते ही समस्या और गंभीर हो गई। सरकारी पुल का इंतजार करते-करते ग्रामीणों ने अब खुद रास्ता बनाने का फैसला किया। लोगों ने आपस में चंदा जुटाया और बांस-बल्ले के सहारे अस्थायी पुल यानी बंबू ब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया।

मजबूरी में खुद बना रहे रास्ता

ग्रामीणों का कहना है कि जब वर्षों तक सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से पुल नहीं बनाया गया, तो अब मजबूरी में उन्हें खुद रास्ता तैयार करना पड़ रहा है। यह बांस का पुल उनके लिए सिर्फ एक अस्थायी रास्ता नहीं, बल्कि सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच का फर्क भी दिखा रहा है।

संबंधित सामग्री

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

बिहार के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक की, पर छात्रों की अधिकांश मांगें अनसुनी रहीं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026