बिहार के 11 लोग नेपाल में लापता

नेपाल में फंसे बिहार के लोग, 11 अब भी लापता; 4 का रेस्क्यू

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार के 11 लोग लापता हो गए हैं। लापता व्यक्तियों में एक ही परिवार के पांच सदस्य और तीन-तीन मजदूर शामिल हैं।

By : शिवम् पांडेय
नेपाल में फंसे बिहार के लोग, 11 अब भी लापता; 4 का रेस्क्यू

बिहार के 11 लोग नेपाल में लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार के 11 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें रक्सौल के एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। मोतिहारी के तीन और बेतिया के तीन मजदूरों से भी संपर्क टूट गया है। वहीं, रसुवा में फंसे बेतिया के चार मजदूरों को नेपाली सेना ने हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

4 मजदूर सुरक्षित लौटे

रसुवा से रेस्क्यू किए गए चार मजदूर शुक्रवार देर शाम अपने घर पहुंचे। इनमें नेयाज मियां, सलमान आलम, जबारूल आलम और मेहदी हसन शामिल हैं। ये नेपाल में मजदूरी, कारपेंटरी और टाइल्स का काम करते थे।

‘पानी देखकर डर गए’

सलमान आलम ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह अचानक तेज सैलाब आया। कुछ ही देर में चारों तरफ पानी भर गया। हालात देखकर सभी मजदूर ऊंची जगह की ओर भागे। उन्होंने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ समय के लिए लगा कि बचना मुश्किल है। इसके बाद नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

रक्सौल के 5 लोग लापता

रक्सौल के लाला छपरा निवासी बुधन शाह के परिवार के पांच सदस्य नेपाल में लापता हैं। उनकी पत्नी मानती देवी, बेटियां आशा, रूपा और संध्या तथा दो साल की नातिन आयुषी का अब तक पता नहीं चल पाया है। बुधन शाह अपने दोनों बेटों के साथ बाहर गए थे, इसलिए तीनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। परिवार लगातार लापता सदस्यों की तलाश में जुटा है। केसरिया क्षेत्र के रामबाबू साह, प्रमोद प्रसाद और मुनील कुमार भी नेपाल में लापता हैं। तीनों रसुवा में त्रिशूली नदी के पास हाइड्रोपावर प्लांट में काम करते थे।

प्रशासन जुटा तलाश में

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि लापता मजदूरों की जानकारी जुटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। नेपाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर उनकी स्थिति का पता लगाने की कोशिश हो रही है। परिजन लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं और सभी को लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद है।
 

संबंधित सामग्री

नेपाल की तबाही देख सिहर उठे अमिताभ बच्चन, बोले- ‘यह असहनीय है’; बिग बी ने कुदरत के कहर पर जताया दुख

नेपाल की तबाही देख सिहर उठे अमिताभ बच्चन, बोले- ‘यह असहनीय है’; बिग बी ने कुदरत के कहर पर जताया दुख

नेपाल में ग्लेशियर टूटने से आया फ्लैश फ्लड ने रासुवा और मध्य नेपाल में भारी नुकसान पहुंचाया। बचाव कार्य जारी, बॉलीवुड सितारे भी प्रभावित।

BPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ पटना में प्रदर्शन,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

BPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ पटना में प्रदर्शन,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पटना में BPSC परीक्षा की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठी।

सतना में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नागौद थाने में घुसा पानी,चित्रकूट में सड़कों पर चली नाव

सतना में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नागौद थाने में घुसा पानी,चित्रकूट में सड़कों पर चली नाव

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी, नदियां उफान पर, सड़कें जलमग्न। प्रशासन ने चेतावनी जारी की।

नेपाल में बाढ़ के बाद भी खतरा बरकरार, दो नई झीलों से दहशत

नेपाल में बाढ़ के बाद भी खतरा बरकरार, दो नई झीलों से दहशत

नेपाल में भारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण 633 लोगों की मौत और 2500 लोग लापता हो गए हैं। नई झीलों के बनने से दोबारा आपदा का खतरा बढ़ गया है।

तिब्बत में फिर फटी झील, नेपाल में गांव कराया गया खाली; 478 मौतों की हुई पुष्टि, 1,500 लापता

तिब्बत में फिर फटी झील, नेपाल में गांव कराया गया खाली; 478 मौतों की हुई पुष्टि, 1,500 लापता

नेपाल और तिब्बत में भारी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से 478 लोगों की मौत हो चुकी है और 1500 से अधिक लोग लापता हैं।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 29 Aug 2026

Advertisement

UK Add राज्य में अग्निवीरों को 07 on 29 Aug 2026