बिहार में बम धमकी

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय, स्कूलों और पोस्ट ऑफिसेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी है।

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

बिहार में बम धमकी

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई। मेल में दोनों जगहों पर बम ब्लास्ट किए जाने की टाइमिंग का भी जिक्र किया गया। धमकी देने वाले ने लिखा है कि 21 जुलाई दोपहर 3:11 बजे सबसे पहले पटना सचिवालय में बम धमाका होगा। इसके बाद रात में 9 बजकर 11 मिनट पर मुख्यमंत्री कार्यालय और आवास को बम से उड़ाएंगे।

4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

धमकी भरा ये मेल मंगलवार की सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर ग्रामीण विकास विभाग को भेजा गया है। विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी ने थाने में इसकी शिकायत की है। इसके साथ ही पटना के 4 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इनमें DPS, आर्मी स्कूल और रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल शामिल है। धमकी के बाद स्कूल खाली करवा दिए गए। बेगूसराय, पटना के डाकघरों और पासपोर्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। गयाजी के डाकघरों और पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।

जांच हुई शुरू

दानापुर के 4 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। दानापुर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल, चांदमारी रोड दानापुर स्थित DPS सीनियर और जूनियर स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई। स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसरों की जांच शुरू कर दी गई।

नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज

सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के आसपास के इलाकों की निगरानी भी बढ़ा दी गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में अब तक कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। एक तरफ बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इसको लेकर पहले से ही सुरक्षा-व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। अब धमकी भरा मेल मिलने के बाद पटना पुलिस के साथ ही मुख्यालय स्तर के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं।

संबंधित सामग्री

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के जमुई जिले के गांव वासियों ने वर्षों से पुल की मांग की, लेकिन सरकारी आश्वासनों के बिना कोई समाधान नहीं मिला। अब उन्होंने खुद बांस का पुल बनाया।

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026