भोपाल में छात्र लापता

भोपाल में JEE की तैयारी कर रहा छात्र लापता, मोबाइल और सामान घर पर छोड़कर हुआ गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल से JEE की तैयारी कर रहा छात्र कृष धाकड़ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता। पुलिस और परिवार ने तलाशी अभियान शुरू किया।

भोपाल में JEE की तैयारी कर रहा छात्र लापता, मोबाइल और सामान घर पर छोड़कर हुआ गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

राजधानी भोपाल से एक छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। जेईई (JEE) परीक्षा की तैयारी कर रहा कृष धाकड़ संदिग्ध परिस्थितियों में अपने रिश्तेदार के घर से गायब हो गया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने कोलार थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।

जेईई की तैयारी कर रहा था छात्र 

जानकारी के अनुसार कृष धाकड़ पिछले दो वर्षों से भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तैयारी कर रहा था। वह ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला (PW) के माध्यम से पढ़ाई कर रहा था और कोलार रोड क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर रह रहा था। परिजनों के मुताबिक कृष पढ़ाई को लेकर गंभीर था और उसकी दिनचर्या सामान्य बनी हुई थी।

उसका कोई पता नहीं चल सका

बताया जा रहा है कि बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे कृष अचानक घर से निकल गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह अपना मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान घर पर ही छोड़ गया। सुबह जब परिजनों की नजर उस पर नहीं पड़ी तो उन्होंने घर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलने पर कोलार थाना पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और छात्र के संभावित मूवमेंट का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही उसके परिचितों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

हर संभव प्रयास किए जा रहे

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कृष धाकड़ के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या कोलार थाना पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
 
संबंधित सामग्री

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026