भोपाल में पटवारियों का विवाद

पटवारी तबादला सूची पर घमासान: सांसद आलोक शर्मा ने CM को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

भोपाल जिले में पटवारियों की तबादला सूची के बाद विवाद बढ़ा। सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

पटवारी तबादला सूची पर घमासान: सांसद आलोक शर्मा ने CM को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

भोपाल जिले में हाल ही में जारी की गई पटवारियों की तबादला सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब इस मामले में भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी खुलकर सामने आ गए हैं। सांसद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई है।

जिससे आम जनता में असंतोष बढ़ रहा

सांसद आलोक शर्मा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भोपाल जिले में भूमि सीमांकन, नामांतरण, नक्शा सुधार और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में लंबे समय से अनियमितताओं और अनावश्यक विलंब की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे पटवारी वर्षों से एक ही क्षेत्र में पदस्थ हैं, जिनके खिलाफ पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद वे पुनः उसी क्षेत्र में पदस्थ हो गए हैं, जिससे आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है।

25 से अधिक नामों में बदलाव कर दिया

दरअसल, 15 जून को भोपाल जिले के 46 पटवारियों की तबादला सूची जारी की गई थी। इसके अगले ही दिन संशोधित सूची जारी कर दी गई, जिसमें 25 से अधिक नामों में बदलाव कर दिया गया। इस बदलाव के बाद प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने लगे। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी बड़ी संख्या में नाम सूची से हटाए और जोड़े गए।

कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने पड़ते

सांसद ने पत्र में कहा कि आम नागरिकों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बार-बार पटवारी, तहसील और कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे शासन की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

साथ ही सांसद ने राजस्व विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का भी आग्रह किया है। अब इस मामले में सरकार और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026