भोपाल में विधायक के आवास पर चोरी

भोपाल में विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी, विधानसभा से जुड़े दस्तावेज भी गायब

भोपाल के अरेरा हिल्स में विधायक प्रदीप पटेल के आवास से लैपटॉप, नकदी, दस्तावेज चोरी हुए। पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज की जा रही है खंगाल।

भोपाल में विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी, विधानसभा से जुड़े दस्तावेज भी गायब

भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोर विधायक के निजी सहायक (पीए) का लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव, घड़ी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना 7 जून की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानी लेने गए, लौटे तो टूटा मिला ताला

विधायक के पीए डॉ. रामानंद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह 7 जून को मऊगंज से भोपाल आए थे और विधायक रेस्ट हाउस के खंड-3 स्थित कमरा नंबर-74 में ठहरे हुए थे। सुबह करीब 10:30 बजे वह कमरे को बाहर से बंद कर पानी लेने गए। इसके बाद वह अपने एक साथी के कमरा नंबर-39 में बैठकर बातचीत करने लगे।

करीब दो घंटे बाद जब वह दोपहर 12:30 बजे अपने कमरे में लौटे तो कमरे से उनका लैपटॉप गायब था। जांच करने पर अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्हें चोरी की घटना का पता चला।

विधानसभा का महत्वपूर्ण डेटा भी चोरी

पीए के अनुसार चोर केवल लैपटॉप ही नहीं बल्कि बैग में रखी पेन ड्राइव, दो एटीएम कार्ड, नकदी, टाइटन/टाइमेक्स की घड़ी और विधानसभा से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। लैपटॉप और पेन ड्राइव में विधानसभा कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा मौजूद था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जिस इलाके में विधायकों और जनप्रतिनिधियों के सरकारी आवास हैं, वहां दिनदहाड़े चोरी होना चिंता का विषय माना जा रहा है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026