भोपाल में तिरंगा यात्रा

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का नजारा 9 अगस्त को बदला-बदला सा रहा। बारिश की बूंदें थीं, हाथ में तिरंगा था और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसने हर उम्र के लोगों, खासकर युवाओं के बीच देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले अपने निवास पर तिरंगा फहराया और फिर निवास से बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बारिश के बावजूद वे टीटी नगर स्टेडियम तक पहुंचे और यहां राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्रों, युवाओं और नागरिकों को संबोधित भी किया।

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास पर तिरंगा फहराकर प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद वे अपनी सुरक्षा में तैनात जवानों और निवास के स्टाफ के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक अलग और सहज अंदाज देखने को मिला। वह खुद बुलेट पर सवार होकर अपने निवास से निकले। बारिश शुरू हो गई, लेकिन उनका संकल्प नहीं बदला। तिरंगा यात्रा में शामिल होना है और युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है।

बच्चों से मुख्यमंत्री का दिलचस्प संवाद

बारिश के बीच भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने यात्रा जारी रखी। उनके लिए यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और युवाओं को देशभक्ति से जोड़ने का अवसर था। बारिश की बूंदों के बीच लहराता तिरंगा इस यात्रा का सबसे खूबसूरत दृश्य बन गया। उन्होंने इस दौरान अपना प्रोटोकॉल भी पीछे छोड़ दिया। रास्ते में बच्चों को देखकर वे रुके, उनसे संवाद किया और उन्हें तिरंगा भेंट किया। उनका का यह सहज व्यवहार लोगों के बीच खासा चर्चा का विषय बना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों से कहा, “बच्चों, बारिश हो रही है, आप सब भीग जाओगे।” तो बच्चों ने भी पूरे उत्साह से जवाब दिया कि “हमें बारिश में भीगना पसंद है।” बच्चों का उत्साह देखकर सीएम डॉ. मोहन खुद उनके साथ पैदल चल पड़े। यह पल तिरंगा यात्रा का सबसे भावुक और यादगार दृश्य बन गया।

युवाओं को पसंद आया प्रदेश के मुखिया का अंदाज

बुलेट पर सवार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बारिश में तिरंगा यात्रा और रास्ते में बच्चों के साथ पैदल चलना, यह सहज और युवा अंदाज सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इससे यह संदेश भी गया कि नेतृत्व सिर्फ मंच से भाषण देने का नाम नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनके साथ चलने का नाम है। इस यात्रा के बीच उन्होंने प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। तिरंगा महज ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।

गौरव का प्रतीक तिरंगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उनका संदेश स्पष्ट है कि जब युवा अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे, तभी भारत और मध्यप्रदेश नई ऊंचाइयों को छूएगा। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री निवास से शुरू हुई यह यात्रा बारिश के बीच आगे बढ़ती रही और टीटी नगर स्टेडियम पहुंची। आज भोपाल की सड़कों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह अंदाज एक बड़ा संदेश छोड़ गया। देशभक्ति किसी औपचारिक कार्यक्रम की मोहताज नहीं है, यह दिल में हो, तो बारिश में भी कदम नहीं रुकते, प्रोटोकॉल भी पीछे छूट जाता है और नेता भी जनता के साथ पैदल चल पड़ता है। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह तिरंगा यात्रा युवाओं के लिए यही संदेश लेकर आगे बढ़ी कि तिरंगा हमारे गौरव का प्रतीक है और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026