भोपाल में सड़कों की दुर्दशा

दिन की बारिश में छलनी हुईं भोपाल की सड़कें,154 करोड़ के फ्लाईओवर पर भी सवाल

भोपाल में हुई लगातार बारिश ने स्थानीय सड़कों की खराब गुणवत्ता को उजागर किया है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए खतरा बढ़ गया है।

दिन की बारिश में छलनी हुईं भोपाल की सड़कें,154 करोड़ के फ्लाईओवर पर भी सवाल

राजधानी भोपाल में लगातार तीन दिन हुई बारिश ने शहर की सड़कों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। अटल पथ, लिंक रोड नंबर-2, एमपी नगर, न्यू मार्केट, रोशनपुरा से लेकर कॉलोनियों की अंदरूनी सड़कें तक कई जगह जर्जर हो गई हैं। कहीं डामर उखड़ गया है तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं।

154 करोड़ के फ्लाईओवर पर भी सवाल

भोपाल के डॉ. अंबेडकर यानी जीजी फ्लाईओवर की सड़क पर भी बारिश के बाद सरिए तक दिखाई देने लगे हैं। करीब 154 करोड़ रुपए की लागत से बने इस फ्लाईओवर की हालत ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बारिश के बाद सड़क की ऊपरी परत उखड़ने से वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।

अटल पथ और लिंक रोड भी बदहाल

करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार अटल पथ यानी बुलेवर्ड स्ट्रीट की सड़क भी कई जगह उखड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल सड़क की मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च होते हैं, लेकिन बारिश आते ही हालात फिर खराब हो जाते हैं। वहीं लिंक रोड नंबर-2 पर ऊर्जा भवन से सात नंबर चौराहे तक कई हिस्सों में डामर उखड़ चुका है।

न्यू मार्केट और एमपी नगर में गड्ढे

न्यू मार्केट के आसपास की सड़कों पर गिट्टी बाहर निकल आई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। एमपी नगर में मेट्रो स्टेशन के नीचे भी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कॉलोनियों की सड़कें भी जर्जर

अशोका गार्डन, कैलाश नगर, सेमरा, शिव नगर, अयोध्या बायपास, पटेल नगर, आनंद नगर, अरेड़ी, राजीव नगर, ऐशबाग और बाग उमराव दूल्हा समेत कई इलाकों की अंदरूनी सड़कें भी खराब हो गई हैं। अशोका गार्डन में कई जगह सड़क से डामर गायब है और जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।

कोलार में कांग्रेस का प्रदर्शन

कोलार रोड के वार्ड-82 की सर्वधर्म बी सेक्टर की सड़क को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कोलार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने सड़क के फोटो और वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। गड्ढों की वजह से वाहन फंसने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल

कांग्रेस ने सड़क की बदहाली को लेकर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जनता लगातार परेशान है, लेकिन जिम्मेदार लोग नजर नहीं आ रहे। कांग्रेस ने सड़कों की गुणवत्ता की जांच और जल्द मरम्मत की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

बारिश के बाद बढ़ी हादसे की आशंका

भोपाल की सड़कों पर बने गड्ढे और उखड़ा डामर अब वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। खासकर रात के समय पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सवाल यही है कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद सड़कें तीन दिन की बारिश भी क्यों नहीं झेल पा रही हैं?

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026