भोपाल में डिजिटल पार्किंग शुरू

भोपाल की दो मल्टीलेवल पार्किंग में अब FASTag से भुगतान,मोबाइल एप से भी दे सकेंगे शुल्क

भोपाल के मल्टीलेवल पार्किंग में FASTag और डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की गई है, जिससे पार्किंग प्रक्रिया को तेज और आसान बनाया जा सकेगा।

By : दिव्या मिस्त्री
भोपाल की दो मल्टीलेवल पार्किंग में अब FASTag से भुगतान,मोबाइल एप से भी दे सकेंगे शुल्क

भोपाल के वाहन चालकों के लिए पार्किंग से जुड़ी बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। शहर की न्यू मार्केट और एमपी नगर स्थित दो मल्टीलेवल पार्किंग में अब पार्किंग शुल्क का भुगतान FASTag के जरिए किया जा सकेगा। इसके साथ ही UPI और मोबाइल एप आधारित डिजिटल पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य पार्किंग प्रक्रिया को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाना है।

पांच पार्किंग में पहले से कैशलेस व्यवस्था

भोपाल में इसी साल 9 जुलाई से पांच मल्टीलेवल पार्किंग में कैशलेस पार्किंग व्यवस्था शुरू की जा चुकी है। इसके तहत पार्किंग शुल्क का नकद भुगतान प्रतिबंधित किया गया है। अब FASTag की सुविधा जुड़ने से वाहन चालकों को भुगतान के लिए अतिरिक्त समय खर्च नहीं करना पड़ेगा और पार्किंग से निकलने की प्रक्रिया भी आसान होगी।

ANPR कैमरा खुद पहचानेगा वाहन

स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था के तहत पार्किंग के प्रवेश द्वार पर Automatic Number Plate Recognition यानी ANPR कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को स्वतः पहचानते हैं। इसके बाद FASTag रीडर के माध्यम से वाहन के प्रवेश को डिजिटल रूप से दर्ज किया जाता है और पार्किंग रिकॉर्ड अपने आप तैयार हो जाता है।

बाहर निकलते ही शुल्क कटेगा

वाहन के पार्किंग स्थल से बाहर निकलने के समय भी ANPR कैमरा और FASTag सिस्टम वाहन की पहचान करेगा। इसके बाद निर्धारित पार्किंग शुल्क FASTag के माध्यम से डिजिटल रूप से संधारित किया जाएगा। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाहन को मैन्युअल प्रक्रिया के बिना बाहर निकलने की सुविधा मिलेगी।

UPI और QR कोड भी रहेगा विकल्प

यदि किसी वाहन का FASTag किसी कारण से काम नहीं करता है, तो चालक के लिए QR कोड और UPI आधारित भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे तकनीकी समस्या की स्थिति में भी वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी।

पार्किंग में कम होगा इंतजार

नई डिजिटल व्यवस्था से वाहनों के प्रवेश और निकास की प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित होने की उम्मीद है। पार्किंग स्थलों पर अनावश्यक इंतजार कम होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। FASTag को भुगतान का प्राथमिक माध्यम बनाया जा रहा है, जिससे भोपाल में स्मार्ट और कैशलेस पार्किंग व्यवस्था को और बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

फ़िल्म हनुमान अंश के गायक  सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फ़िल्म हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में जन्म से दृष्टिबाधित बुंदेली गायक सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान निधि की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केन्द्रित रासलीला समारोह में भाग लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केन्द्रित रासलीला समारोह में भाग लिया

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केन्द्रित रासलीला समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहभागिता की। समारोह में राधा-कृष्ण की आरती उतारी गई और भव्य प्रस्तुतियां हुईं।

अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन विश्वास पोर्टल लॉन्च किया, जो जन समस्याओं के तुरंत निराकरण में सहायक होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के जनसेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा।

किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन

किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप वितरित किए। कार्यक्रम में 1.21 लाख छात्रों को लाभ मिला।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 4 Sep 2026