लव जिहाद मामला भोपाल में

भोपाल में लव जिहाद मामले में हिंसा; युवक के साथ मारपीट

भोपाल में लव जिहाद का एक मामला सामने आया जहां एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ होटल में पकड़ा गया और हिंदू संगठनों द्वारा मारपीट की गई।

भोपाल में लव जिहाद मामले में हिंसा; युवक के साथ मारपीट

राजधानी भोपाल से एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहा मुस्लिम युवक को हिन्दू युवती के साथ होटल में पकड़ा गया। युवक जहांगीराबाद का और युवती अयोध्या नगर की बताई जा रही है। आरोपी आरिफ खान को पकड़कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुंह पर गोबर पोता और आरोपी का जुलुस निकाला। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। फिलहाल अब इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं पकड़े गए आरोपी आरिफ खान का आपराधिक रिकॉर्ड भी निकला है।

गौतम नगर के प्राइड होटल में जमकर हंगामा देखने को मिला। जहा 1 हिंदू युवती होटल के कमरे में मुस्लिम युवक के साथ मिली है। इस दौरान किसी ने हिंदूवादी संगठनों को सूचित कर दिया। इसके बाद हिंदूवादी संगठन के लोग होटल में घुस गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए युवती बाथरूम में घुस गई। और बचने की कोशिश करने लगी। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने मुस्लिम युवक के साथ जमकर मारपीट की।

होटल में घुसे हिंदू संगठन के लोग

बता दें कि गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर में प्राइड होटल है। इसी होटल के 1 कमरे में मुस्लिम युवक अपनी हिंदू दोस्त के साथ ठहरा था। इस बात की सूचना किसी तरह हिंदू संगठन के लोगों को मिल गई है। फिर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग वहां पहुंच गए। 

बाहर ले जाकर युवक के फाड़े कपड़े

इसके बाद मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन के लोग खींचते हुए बाहर लाए। साथ ही युवक के साथ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। भीड़ में से कुछ लोगों ने युवक के चेहरे पर गोबर और स्याही पोत दी। इसके बाद  पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच की।

योध्यानगर की रहने वाली युवती

जानकारी के अनुसार कमरे में मिली हिंदू युवती अयोध्यानगर की रहने वाली है। युवक की पहचान आरिफ खान के रूप में हुई है। वह जहांगीराबाद का रहने वाला है। 

क्या था मामला

होटल प्राइड में अपराधी आरिफ को हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ा

हिंदू युवती के साथ होटल में ठहरा था मुस्लिम युवक

हिंदू संगठन के लोगों ने आरिफ खान के साथ मारपीट की

आरिफ के चेहरे पर गोबर और कालिख पोती

युवती नहीं चाहती है कानूनी कार्रवाई

हिंदू संगठन के लोगों ने कथित रूप से लव जिहाद को लेकर हंगामा किया था। लेकिन युवती ने पुलिस के सामने कोई जबरदस्ती और गलत व्यवहार से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा कि हम दोनों पिछले पांच साल से लिव इन में हैं। युवक पिछले दिनों जेल गया था। वहीं, युवती जिस जगह पर रहती है, वहां बाहरी युवकों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसलिए वह आरिफ खान के साथ होटल में मिलने आई थी। वह किसी प्रकार से कार्रवाई नहीं चाहती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

मध्यप्रदेश के भोपाल में विकास पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026