भोपाल में फुटपाथ विवाद

भोपाल में इंजीनियरिंग का नया नमूना: फुटपाथ बना ‘पिंजरा’, पैदल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भोपाल में पीएंडटी चौराहे पर नवनिर्मित फुटपाथ की डिजाइन से पैदल यात्रियों को हो रही है परेशानी, लोहे की रेलिंग और दीवार से आवाजाही बाधित।

भोपाल में इंजीनियरिंग का नया नमूना: फुटपाथ बना ‘पिंजरा’, पैदल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर अपने निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा में है। ऐशबाग के 90 डिग्री रेलवे ओवरब्रिज विवाद के बाद अब वार्ड-32 स्थित पीएंडटी चौराहे पर बनाया गया फुटपाथ सवालों के घेरे में आ गया है। यहां सौंदर्याकरण के नाम पर लगाए गए लोहे के बैरिकेड्स ने पैदल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के बजाय उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बजाय सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फुटपाथ के चारों ओर करीब तीन फीट ऊंची लोहे की रेलिंग लगा दी गई है, जिससे उस तक पहुंचना ही मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर एक तरफ रेलिंग और दूसरी तरफ पहले से मौजूद पक्की दीवार होने के कारण फुटपाथ पूरी तरह घिर गया है। ऐसे में राहगीरों को फुटपाथ का उपयोग करने के बजाय सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले यात्रियों को हो रही है। बस या अन्य वाहनों से उतरने के बाद उनके पास सीधे फुटपाथ तक पहुंचने का रास्ता नहीं बचा है। हालांकि कुछ जगहों पर प्रवेश और निकास के लिए कट पॉइंट बनाए गए हैं, लेकिन वहां अतिक्रमण और ठेलों के कारण आवाजाही बाधित हो रही है।

ठेलों के कारण आवाजाही बाधित

रहवासियों का कहना है कि सुरक्षा और सौंदर्याकरण के नाम पर तैयार किया गया यह डिजाइन जमीनी जरूरतों से पूरी तरह दूर है। लोगों ने इसे सरकारी धन की बर्बादी बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं।

क्षेत्र की पार्षद आरती अनेजा ने माना कि मौके पर कुछ व्यावहारिक समस्याएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को फुटपाथ के उपयोग में दिक्कत हो रही है तो डिजाइन में आवश्यक बदलाव कराया जाएगा।

वहीं नगर निगम के कार्यपालन यंत्री एनके डेहरिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कराई जा रही है। निरीक्षण के बाद यदि फुटपाथ की उपयोगिता प्रभावित पाई जाती है तो आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। अब देखना होगा कि जांच के बाद यह ‘मॉडल फुटपाथ’ वास्तव में लोगों की सुविधा बनता है या फिर विवाद का नया प्रतीक।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026