भोपाल में कोचिंग सेंटर सील

भोपाल में बड़ी कार्रवाई, एलन समेत 6 कोचिंग सेंटर सील,अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर नगर निगम सख्त

भोपाल में नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले छह कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। ये संस्थान पहले भी नोटिस प्राप्त कर चुके थे।

भोपाल में बड़ी कार्रवाई, एलन समेत 6 कोचिंग सेंटर सील,अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर नगर निगम सख्त

भोपाल में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को छह कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। इनमें लालघाटी स्थित एलन करियर इंस्टीट्यूट और इंद्रपुरी के गोयल टॉवर में संचालित पांच अन्य कोचिंग संस्थान शामिल हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

भवन खाली कराकर सीलिंग की कार्रवाई की

नगर निगम का कहना है कि इन संस्थानों को पहले भी नोटिस जारी कर अग्नि सुरक्षा संबंधी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय सीमा के बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और भवन खाली कराकर सीलिंग की कार्रवाई की।

भवन को तुरंत खाली कर सील कर दिया गया

लालघाटी स्थित एलन इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। यहां आपातकालीन सीढ़ियों का अभाव पाया गया, फायर हाइड्रेंट सिस्टम का पैनल ऑटो मोड पर काम नहीं कर रहा था और उसे वैकल्पिक जनरेटर से भी नहीं जोड़ा गया था। इन सुरक्षा चूक को गंभीर मानते हुए भवन को तुरंत खाली कर सील कर दिया गया।

वेंटिलेशन की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं थी

इसी तरह इंद्रपुरी स्थित गोयल टॉवर में संचालित अय्यूब खान कोचिंग, श्रेयांश कोचिंग, कीर्तिमान अकादमी, एब्सिल्यूट इंस्टीट्यूट और एनआईटीडीपी ट्रेनिंग ऑनलाइन इंस्टीट्यूट में भी सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। जांच में सामने आया कि पूरे भवन में आपातकालीन सीढ़ियां नहीं थीं, अग्निशमन यंत्रों की वैधता समाप्त हो चुकी थी और वेंटिलेशन की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं थी।

नगर निगम ने बताया कि इन संस्थानों को 25 जून 2026 को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन सुधार नहीं किए जाने पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर चोरी होने से चार्जिंग सुविधा प्रभावित हुई। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

भोपाल में 10 हजार बाइक टैक्सी, सिर्फ 200-300 कमर्शियल: Ola-Rapido पर RTO का एक्शन, प्राइवेट नंबर की बाइक पर लगेगा ब्रेक

भोपाल में 10 हजार बाइक टैक्सी, सिर्फ 200-300 कमर्शियल: Ola-Rapido पर RTO का एक्शन, प्राइवेट नंबर की बाइक पर लगेगा ब्रेक

भोपाल में बाइक टैक्सी सेवाओं के लिए नई नियामक चुनौतियां आ रही हैं, जिसमें निजी नंबर वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026