भोपाल कोचिंग सेंटर्स निरीक्षण

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

By : हेमा गुप्ता
भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण , फिजिक्स वाला होगी सील

Coaching Centers Fire Safety Notices: भोपाल में सुरक्षा के आधार पर कोचिंग सेंटर्स का निरिक्षण किया जा रहा है। कई कोचिंग सेंटर्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर फायर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 

हाल ही में देश के विभिन्न शहरों में हुई घटनाओं के बाद फायर विभाग ने शहर भर में व्यापक निरीक्षण अभियान शुरू किया है।

40 से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स को जारी नोटिस

फायर विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान कई कोचिंग संस्थानों में गंभीर कमियां पाई हैं। अधिकारियों के अनुसार करीब 40 से अधिक कोचिंग सेंटर्स को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इनमें वेंटिलेशन की कमी, इमरजेंसी एग्जिट की अपर्याप्त व्यवस्था और जरूरी फायर सेफ्टी दस्तावेजों का अभाव प्रमुख रूप से पाया गया।कई जगहों पर बाहर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी वेंटिलेशन और निकासी मार्गों में बाधा बन रहे हैं, जिससे आपात स्थिति में खतरा बढ़ सकता है।

‘फिजिक्स वाला’ कोचिंग पर कार्रवाई

फायर विभाग ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकप्रिय “फिजिक्स वाला” कोचिंग सेंटर को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फायर अधिकारियों के मुताबिक इस संस्थान में फायर सेफ्टी मानकों की गंभीर अनदेखी और आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई। विभाग ने संकेत दिया है कि अन्य कोचिंग संस्थानों पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

फायर सिस्टम के बाद भी कई कमियां

निरीक्षण में कई कोचिंग सेंटर्स में फायर अलार्म और बुझाने के उपकरण लगे और चालू हालत में मिले। इसके बावजूद वेंटिलेशन, सुरक्षित निकासी द्वार और अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन न करने को विभाग ने गंभीर लापरवाही माना है।

छात्र सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फायर विभाग ने साफ कहा है कि छात्रों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कोचिंग सेंटर के खिलाफ बिना किसी समझौते के सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026