भोपाल जेल से फरार आरोपी पकड़ा गया

भोपाल में अस्पताल से कैदी फरार, प्रहरी को पीटकर भागा; 4 घंटे बाद गिरफ्तारी

भोपाल केंद्रीय जेल के आरोपी सोहेल खान ने हमीदिया अस्पताल से फरार होने के बाद चार घंटे में पकड़ा गया। आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

By : शिवम् पांडेय
भोपाल में अस्पताल से कैदी फरार, प्रहरी को पीटकर भागा; 4 घंटे बाद गिरफ्तारी

भोपाल जेल से फरार आरोपी पकड़ा गया

भोपाल केंद्रीय जेल में बंद आरोपी सोहेल खान गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया। इलाज के लिए अस्पताल लाए गए आरोपी ने पहले जेल प्रहरी सतीश धाकड़ के साथ मारपीट की और फिर चप्पल हाथ में लेकर दौड़ लगा दी। भागते समय उसने वार्ड का दरवाजा भी बंद कर दिया। घटना के बाद जेल पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में जुटीं और करीब चार घंटे बाद उसे जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रहरी को पीटकर भागा आरोपी

जेल प्रबंधन के मुताबिक, सोहेल खान को बुधवार शाम धारा 151 के तहत एसीपी टीटी नगर अंकित खतरकर ने जेल भेजा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। उसका व्यवहार आक्रामक और संदिग्ध बताया जा रहा था। आरोपी की मानसिक स्थिति को देखते हुए गुरुवार सुबह उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल के मनोरोग वार्ड में ले जाया गया था। यहां सुरक्षा में तैनात प्रहरी के साथ उसने मारपीट की और मौका मिलते ही हथकड़ी समेत भाग निकला।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में आरोपी अन्य मरीजों के साथ लाइन में खड़ा दिखाई देता है। इसी दौरान वह नीचे झुकता है और हथकड़ी निकालने की कोशिश करता है। इसके बाद वह अपनी चप्पल हाथ में लेकर अचानक दौड़ लगा देता है। भागते वक्त आरोपी वार्ड का दरवाजा बंद कर देता है। प्रहरी और साथ मौजूद महिला जेल पुलिसकर्मी उसका पीछा करते हैं, लेकिन आरोपी तेजी से अस्पताल परिसर से बाहर निकल जाता है। भागते समय उसने चप्पल भी फेंक दी।

दीवार फांदते वक्त तार में फंसा

जेल सुपरिंटेंडेंट मानवेंद्र सिंह परिहार के मुताबिक, अस्पताल से भागने के बाद आरोपी ने दीवार फांदने की कोशिश की। इसी दौरान वह तार में उलझ गया और उसकी कलाई में चोट लग गई। आरोपी का पीछा कर रहे प्रहरी ने भी दीवार से छलांग लगाई, जिससे उसके पैर में चोट आई। इसके बाद वह आरोपी का पीछा नहीं कर सका। सोहेल वहां से पैदल ही जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार की तरफ पहुंच गया।

चार घंटे में गिरफ्तारी

आरोपी की तलाश के लिए जेल प्रशासन ने तीन टीमें गठित की थीं। संभावित ठिकानों पर लगातार सर्चिंग के बाद टीमों ने उसे जहांगीराबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल से फरार होने के करीब चार घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

खाचरोद जेल कांड के बाद कार्रवाई

इसी बीच नागदा के खाचरोद जेल से कैदियों के फरार होने की घटना के बाद प्रशासन ने भी सख्त कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश के डीजी जेल वरुण कपूर शुक्रवार को खाचरोद जेल पहुंचे और वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दौरे के बाद दो जेलरों और एक जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया। लगातार सामने आ रही जेल सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026