Bhopal 90 Degree Bridge: भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में स्थित रेलवे ओवरब्रिज अपनी अनोखी 90 डिग्री टर्निंग के कारण पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ब्रिज की डिजाइन में मौजूद तीखा मोड़ न केवल वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर आलोचना हो रही है। ब्रिज का यह हिस्सा इतना चर्चित हो गया है कि लोग इसके मीम्स बनाकर ट्रोल कर रहे हैं। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने रेलवे के साथ मिलकर इस ब्रिज के टर्निंग हिस्से को रीडिजाइन करने का फैसला लिया है। इस कदम का उद्देश्य वाहनों की टक्कर और दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना है।
सुधरेगा 90 डिग्री ब्रिज
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ब्रिज को पूरी तरह तोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि केवल इसके टर्निंग वाले हिस्से को सुधारा जाएगा। इस रीडिजाइन प्रक्रिया में रेलवे के इंजीनियरों और पीडब्ल्यूडी की टीम मिलकर काम करेगी। अधिकारियों का कहना है कि टर्निंग को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि वाहन चालकों को तीखे मोड़ से गुजरने में परेशानी न हो और दुर्घटना का खतरा कम हो। यह कदम इसलिए भी जरूरी हो गया है, क्योंकि ब्रिज पर पहले ही कई छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। रीडिजाइन के बाद ब्रिज का उपयोग सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है। [caption id="attachment_88665" align="alignnone" width="300"]
सुधरेगा 90 डिग्री ब्रिज[/caption]