भीषण सड़क हादसा हरिद्वार में

टूरिस्टों की तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर ,1 युवक की मौत, 3 दोस्तों की हालत नाजुक ,दिल्ली से घूमने आए थे 

हरिद्वार के लिब्बरहेड़ी में तीन गाड़ियों की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना का कारण तेज गति और लापरवाही बताई जा रही है।

टूरिस्टों की तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर ,1 युवक की मौत, 3 दोस्तों की हालत नाजुक ,दिल्ली से घूमने आए थे 

टूरिस्टों की तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर ,1 युवक की मौत, 3 दोस्तों की हालत नाजुक ,दिल्ली से घूमने आए थे 

हरिद्वार के रुड़की में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंगलौर क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पिकअप, कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक 

देर रात तीनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान बाइक सवार दोनों वाहनों की चपेट में आ गया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में कृष्णकांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश, शिशपाल समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

हादसे का कारण 

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

मृतक दिल्ली का था रहने वाला 

मृतक कृष्णकांत वजीराबाद दिल्ली का रहने वाला था। घायलों के नाम राकेश और शीशपाल है। घटना लिब्बरहेड़ी गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुई है।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

देहरादून-हरिद्वार रोड पर इको वाहन और लोडिंग वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए।

90 की रफ्तार में इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत

90 की रफ्तार में इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत

भोपाल के कोलार में तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे शुभम अवस्थी की मौत हुई और उनका बेटा माधव गंभीर रूप से घायल हो गया।

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव: गायों को बचाने में पिकअप-डंपर भिड़े, 8 मजदूरों की मौत

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव: गायों को बचाने में पिकअप-डंपर भिड़े, 8 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर हाईवे पर गायों को बचाने के प्रयास में पिकअप और डंपर की भिड़ंत हुई, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई और 32 घायल हुए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026