भरत तिवारी एनकाउंटर मामला

बैकफुट पर आई बिहार सरकार, भरत एनकाउंटर मामले में CM ने दिए निर्देश

बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बदलते हालातों के बीच प्रशासन ने नए फैसले लिए। सोशल मीडिया और जनता का दबाव बढ़ने पर नए एसडीओपी की नियुक्ति हुई।

बैकफुट पर आई बिहार सरकार, भरत एनकाउंटर मामले में CM ने दिए निर्देश

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला

बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। जिस मामले को लेकर कुछ दिन पहले तक पुलिस अपनी कार्रवाई को सही ठहरा रही थी, उसी मामले में अब हालात ऐसे बन गए हैं कि प्रशासन को सफाई देनी पड़ रही है। परिजनों के आरोप, लोगों में बढ़ता आक्रोश, सोशल मीडिया पर उठते सवाल और राजनीतिक दबाव के बीच आखिरकार राज्य सरकार को एक के बाद एक कई प्रशासनिक फैसले लेने पड़े।

सीएम ने दिए निर्देश

भरत एनकाउंटर को लेकर उठे विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद जगदीशपुर के SDOP राजेश वर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। उनकी जगह पंकज मिश्रा को नया SDOP बनाया गया। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब एक दिन पहले ही भरत तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन पर एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस की कहानी पर सवाल

17 जून को भोजपुर के शाहपुर में हुई पुलिस एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी। लेकिन वारदात के बाद से ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कहानी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। भरत तिवारी की मां आशा देवी लगातार यह आरोप लगाती रही हैं कि उनके बेटे की मौत किसी मुठभेड़ में नहीं, बल्कि पुलिस ने उसे घेरकर गोली मारी। मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर भरत के समर्थन में बड़ी संख्या में पोस्ट और वीडियो सामने आने लगे। देखते ही देखते यह मुद्दा भोजपुर से निकलकर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026