भजनलाल शर्मा की UNICEF से मीटिंग

CM भजनलाल की UNICEF प्रतिनिधि के साथ बैठक, विभिन्न विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और UNICEF की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने महिला और बाल विकास पर विस्तृत चर्चा की। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।

CM भजनलाल की UNICEF प्रतिनिधि के साथ बैठक, विभिन्न विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

CM भजनलाल की UNICEF प्रतिनिधि के साथ बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर UNICEF में भारत की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास, पोषण, शिक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। बैठक में प्रदेश में बच्चों और महिलाओं के कल्याण से संबंधित योजनाओं को और ज्यादा प्रभावी बनाने तथा उनके बेहतर क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में कुपोषण उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बाल सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

UNICEF राजस्थान सरकार के साथ

UNICEF की भारत प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि UNICEF राजस्थान सरकार के साथ मिलकर बाल अधिकारों और पोषण सुधार के क्षेत्र में सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि साझेदारी के माध्यम से जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की जाएगी। यह मुलाकात प्रदेश में महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

CM ने की समीक्षा बैठक

इसके बाद आज जिला परिषद सभागार, उदयपुर में अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत संरचना, परियोजनाओं की प्रगति और सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

CM ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और  समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें तथा आमजन से जुड़े प्रत्येक विषय का संवेदनशीलता, जवाबदेही और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। हमारी सरकार राज्य में मजबूत आधारभूत संरचना, सुशासन एवं जनसुविधाओं के विस्तार के माध्यम से विकास को नई गति देने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026