मान-कटारिया की दूसरी मुलाकात

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

By : शिवम् पांडेय
15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की। करीब 15 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री और राज्यपाल की यह दूसरी बैठक है। लगातार हो रही इन मुलाकातों को राजनीतिक और प्रशासनिक नजरिए से अहम माना जा रहा है। बैठक के एजेंडे को लेकर सरकार या राजभवन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जगतार सिंह हवारा की पैरोल समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

हवारा की पैरोल पर नजर

जगतार सिंह हवारा की पैरोल का मामला पिछले कुछ समय से चर्चा में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले भी उसकी पैरोल को लेकर राज्यपाल के सामने सरकार का पक्ष रख चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हवारा की पैरोल से जुड़े तथ्यों और सरकार के रुख की जानकारी राज्यपाल को दे सकते हैं। हालांकि, बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किसान बंद पर चर्चा संभव

पंजाब में हाल ही में किसान संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। शुक्रवार को बंद का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिला। ऐसे में किसान संगठनों से जुड़े मुद्दों और राज्य की मौजूदा स्थिति पर भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच बातचीत संभव है। बैठक में पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी राज्यपाल को दे सकते हैं।

प्रशासनिक मामलों पर भी बात

मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच पंजाब के मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक हालात पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा सरकार से जुड़े लंबित मामलों और प्रदेश के हित से जुड़े अन्य विषय भी बैठक का हिस्सा हो सकते हैं।

15 दिन में दूसरी मुलाकात

करीब 15 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की यह दूसरी मुलाकात है। लगातार दूसरी बैठक होने के कारण राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर अंतिम रूप से चर्चा हुई और क्या कोई फैसला लिया गया, इसकी जानकारी सरकार या राजभवन की ओर से आधिकारिक रूप से सामने आना बाकी है।

संबंधित सामग्री

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस किया गया।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

SAD-BJP गठबंधन पर फिर चर्चा तेज, हरसिमरत कौर के बाद बिक्रम मजीठिया ने कही बड़ी बात

SAD-BJP गठबंधन पर फिर चर्चा तेज, हरसिमरत कौर के बाद बिक्रम मजीठिया ने कही बड़ी बात

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले SAD और BJP के बीच गठबंधन पर चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसमें विभिन्न नेताओं के बयानों ने अटकलों को हवा दी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026