क्यों किया हमला?
सुरेंद्र अहिरवार उर्फ कटर मैन..29 जनवरी की रात भोपाल में 4 युवतियों को कटर मारकर घायल किया था। वह 7 दिन तक कई इलाकों में दहशत फैलाता रहा। उसने अब तक 9 युवतियों पर कटर से हमला किया। 4 फरवरी की रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कटर मैन से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने लड़कियों पर हमला करने की वजह बताई। [caption id="attachment_132873" align="alignnone" width="539"]
सुरेंद्र अहिरवार उर्फ कटर मैन[/caption]
Bhopal Cutter Man: प्यार में धोखा
सुरेंद्र उर्फ कटर मैन ने बताया कि जिससे उसने प्यार किया, उसी लड़की ने भाइयों से पिटवाया। थाने में इसको लेकर शिकायत भी कर दी। शादी के बाद पत्नी साथ रहती है तो बदसलूकी और मारपीट करती है। बच्चों के सामने गंदी-गंदी गालियां देती है। यही कारण है कि मुझे औरतों से नफरत हो गई है। कटर मैन ने बताया कि 2014 में भी उसने सागर में 5 युवतियों को कटर मारी थीं। फिर सागर में ही मजदूरी करने लगा। कटर मारने के बाद पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। तो उसका हौसला बढ़ गया। वहां से राहतगढ़ गया, और एक दोस्त के साथ काम करने लगा। https://youtube.com/shorts/7Shbzz09_6E?si=HFkznMoShVN3cPaSदोस्त को मारने की कोशिश
सुरेंद्र का दोस्त रुपए में हेराफेरी करता था। खुद ज्यादा पैसा खुद रख लेता था। 2020 में झगड़ा हुआ तो सुरेंद्र ने दोस्त का कटर से गला रेतने की कोशिश की। लेकिन वह बच निकला। इसके बाद सुरेंद्र भोपाल आ गया। तभी से यहां रह रहा था। बता दें, कि कटर मैन को पकड़ने के लिए भोपाल पुलिस की 40 अलग-अलग टीमें लगी हुई थी। उस पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया। 4 फरवरी की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अयोध्या नगर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। वह 2 दिन की रिमांड पर है। [caption id="attachment_132874" align="alignnone" width="542"]
CCTV कैमरा में कैद हुआ कटर मैन[/caption]