बवानीखेड़ा में विकास रैली

भिवानी में CM सैनी की रैली से पहले तैयारियां तेज, बवानीखेड़ा में सफाई से लेकर रंग-पेंट तक का काम जोरों पर

बवानीखेड़ा में 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास संकल्प रैली होगी, जिसमें क्षेत्रीय विकास की मांगें उठाई जाएंगी।

By : रोहन उमक
भिवानी में CM सैनी की रैली से पहले तैयारियां तेज, बवानीखेड़ा में सफाई से लेकर रंग-पेंट तक का काम जोरों पर

भिवानी में CM सैनी की रैली से पहले तैयारियां तेज, बवानीखेड़ा में सफाई से लेकर रंग-पेंट तक का काम जोरों पर

भिवानी के बवानीखेड़ा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित विकास संकल्प रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 6 सितंबर को बवानीखेड़ा स्थित नई अनाज मंडी में होने वाली इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। रैली को लेकर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। एक ओर जहां रैली के लिए मंच तैयार किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कस्बे में साफ-सफाई के साथ-साथ डिवाइडरों और रेलिंग पर रंग-पेंट का काम भी कराया जा रहा है।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

रैली को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें रैली में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। विधायक का कहना है कि रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी हिस्सा लेंगे और मुख्यमंत्री के सामने बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों और मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

मौसम को देखते हुए नई अनाज मंडी चुनी गई

रैली के आयोजन के लिए बवानीखेड़ा में दो स्थानों पर विचार किया गया था। इनमें नई अनाज मंडी और बस स्टैंड के सामने स्थित खाली मैदान शामिल थे। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए नई अनाज मंडी को रैली के लिए अधिक उपयुक्त स्थान माना गया। इसके बाद रैली का आयोजन नई अनाज मंडी परिसर में करने का फैसला लिया गया।

रैली स्थल की एक खास सुविधा यह भी है कि इसके पास ही हेलीपेड के लिए स्थान उपलब्ध है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए इसे भी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि

CM के सामने रखी जाएंगी विकास की मांगें

विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने रैली की तैयारियों को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष बवानीखेड़ा हलके से जुड़ी विकास की विभिन्न मांगें रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह रैली क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

वाल्मीकि के मुताबिक, रैली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और क्षेत्र के हर वर्ग के लोग इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है।

‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ रोजगार का दावा

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। सरकार की ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ नौकरी की नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहे हैं।

विधायक ने कहा कि विकास संकल्प रैली में बवानीखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों की भागीदारी होगी। रैली को लेकर चल रही तैयारियों के बीच अब सभी की नजरें 6 सितंबर पर टिकी हैं, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे।

संबंधित सामग्री

हरियाणा के गांवों में खुलेंगे 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’, 514 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हरियाणा के गांवों में खुलेंगे 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’, 514 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’ स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे ग्रामीणों को शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी।

हरियाणा विधानसभा में हंगामे पर CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विधायक नियम-कानून से ऊपर नहीं

हरियाणा विधानसभा में हंगामे पर CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विधायक नियम-कानून से ऊपर नहीं

हरियाणा के सीएम ने मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा की मर्यादा के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की।

स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, यमुना में बहे जवान; 3 रेस्क्यू, 2 लापता

स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, यमुना में बहे जवान; 3 रेस्क्यू, 2 लापता

हरियाणा में एक सैन्य अभ्यास के दौरान बोट डूबने से दो जवान लापता हो गए। सेना और SDRF की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

कुरुक्षेत्र का होगा कायाकल्प, ब्रह्म सरोवर समेत धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की तैयारी

कुरुक्षेत्र का होगा कायाकल्प, ब्रह्म सरोवर समेत धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की तैयारी

हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर सहित कई प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण और विकास किया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पंचकूला में हरियाणा CM सैनी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा सीधा प्रसारण

पंचकूला में हरियाणा CM सैनी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा सीधा प्रसारण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में 'मन की बात' के 137वें संस्करण का प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september