balodabazar-accident-news

Balodabazar Accident News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर हुआ बड़ा हादसा!

By : Hema Gupta
Balodabazar Accident News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर हुआ बड़ा हादसा!
Balodabazar Accident News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गंभीर हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 130 के पास बाइक में सवार 3 युवक जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। इतनी भयंकर टक्कर थी की किसी युवक का सिर फट गया तो। किसी को गंभीर चोटें आईं। यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का बताया जा रहाहै।

लड़की देखकर वापस आ रहें थे युवक

जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक बाईक से शादी के लिए लड़की देखने गए थे और जब वापस आ रहें थे। तो इस भयंकर एक्सीडेंट में तीनों की मौत हो गई। तीनों युवक की पहचान रथराम केंवट, दूरदशी केवंट और फिरतू केंवट के रूप में की गई है। तीनों मृतक तुरकीनडीह गांव के रहने वाले थे।

क्या है पूरा मामला?

29 जनवरी गुरुवार के दिन तीनों युवक शादी के लिए लड़की देखने गए और जब वापस आ रहें थे तो छाछी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी की। तीनों बाइक सवार लगभग 20 किलोमीटर दूर जा गिरे और तीनों को गंभीर रुप से चोटें आईं है। मौके से ड्राइवर फरार हो गया।

पुलिस कर रही जांच

राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026