Ballia domestic dispute: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा में एक घरेलू विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब रोटी बनाने की जिद के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति के सीने पर चाकू से प्रहार कर दिया। यह घटना रसड़ा के महावीर अखाड़ा मोहल्ले में हुई, जहां घायल पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खिचड़ी को लेकर झगड़ा
रसड़ा के महावीर अखाड़ा निवासी संजय कुमार और उनकी पत्नी लालबुची देवी के बीच पहले भी कई बार घरेलू विवाद हो चुके थे। इस बार विवाद की शुरुआत तब हुई, जब घर में आटा नहीं होने के कारण लालबुची ने अपने दो बेटियों और एक बेटे के लिए खिचड़ी बना दी। इसके बाद संजय कुमार कहीं से आटा लेकर आया और रोटी बनाने की जिद करने लगा। इस बात पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लालबुची ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से संजय के सीने पर प्रहार कर दिया। खून से लतपथ संजय को तुरंत मोहल्ले वालों ने रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। [caption id="attachment_101140" align="alignnone" width="460"]
संजय कुमार, घायल[/caption]