बच्ची का अपहरण और सफल बचाव

बच्ची का अपहरण सिंगरौली से, 36 घंटे में झारखंड से बचाई गई

सिंगरौली पुलिस ने बैढ़न बस स्टैंड से अगवा हुई दो वर्षीय बच्ची मनीषा को 36 घंटे में झारखंड से बरामद किया। अपहरणकर्ता गिरफ्तार।

बच्ची का अपहरण सिंगरौली से, 36 घंटे में झारखंड से बचाई गई

सिंगरौली पुलिस ने बैढ़न बस स्टैंड से अगवा हुई दो वर्षीय बच्ची मनीषा सिंह गोड़ को 36 घंटे के भीतर झारखंड से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में करीब 200 से ज्सादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद झारखंड के लातेहार निवासी विनोद महतो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभी तक अपहरण के पीछे के मकसद का पता नहीं लगा पाई है।

पिता के पास सो रही थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, जियावन थाना क्षेत्र के नगौरा चटनिया टोला निवासी अर्जुन सिंह 15 मई की रात अपनी बेटी मनीषा के साथ बैढ़न बस स्टैंड पर सो रहे थे। देर रात जब उनकी नींद खुली, तो बच्ची गायब थी। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष अभियान चलाया। बच्ची की तलाश के लिए 10 टीमें गठित की गईं। पुलिस ने बैढ़न शहर और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, सुनसान इलाकों, डैम और नालों तक में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

CCTV फुटेज में दिखा आरोपी

जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर पुलिस नौगढ़ पहुंची, जहां से झारखंड का सुराग मिला। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लगातार तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और पुलिस टीमों के समन्वित प्रयासों से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया जा सका। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि अपहरण के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

संबंधित सामग्री

MMDR Act पर झारखंड सरकार का केंद्र से टकराव, खनिज अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी हेमंत सरकार

MMDR Act पर झारखंड सरकार का केंद्र से टकराव, खनिज अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी हेमंत सरकार

झारखंड सरकार और केंद्र के बीच MMDR Act के संशोधनों को लेकर विवाद बढ़ा, राज्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने का फैसला किया।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की बैठक में JPSC पुनर्गठन, CGL परीक्षा गड़बड़ियों की जांच, और विशेष विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

CAMPA की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

CAMPA की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CAMPA बैठक में वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर जोर दिया, गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए निर्देश दिए।

राजवाड़ा में रक्षाबंधन की खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

राजवाड़ा में रक्षाबंधन की खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर के राजवाड़ा इलाके में रक्षाबंधन के दौरान खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा दिनदहाड़े चोरी हो गया।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026