अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी: जेल से टिन्नु के भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस

अयोध्या राम मंदिर से चोरी गए चढ़ावे के मामले में टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी: जेल से टिन्नु के भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस

जेल से टिन्नु के भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी 'टिन्नू' और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। सुबह साढ़े 8 बजे पुलिस दोनों को लेने जिला जेल पहुंची। यहां से करीब 20 मिनट बाद दोनों को लेकर पुलिस लाइन रवाना के लिए हो गई। जहां दोनों से पूछताछ की जाएगी।

टिन्नू और मनीष ने छिपाया मुंह

CO आशुतोष तिवारी जब टिन्नू और मनीष को जेल से बाहर लेकर आए तो दोनों गमछे से अपना मुंह छिपाते नजर आए। पुलिस पता लगाने की कोशिश करेगी कि कैसे और कब चोरी की गई। पैसा कहां छिपाया गया। शुक्रवार को पुलिस ने फैजाबाद कोर्ट से आरोपियों की 7 दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन, कोर्ट ने 39 घंटे की रिमांड मंजूर की।

टिन्नू के घर से रकम बरामद

टिन्नू पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए। इससे पहले, पुलिस 6 आरोपियों अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा, करुणेश को रिमांड पर ले चुकी है।

30-35 लाख रुपए ब्याज पर दिए 

इधर, गोरक्षा यात्रा पर अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर संतों से मुलाकात करेंगे। इधर, चढ़ावा चोरी के बाद मंदिर ट्रस्ट के 10 दिन के प्रायश्चित अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। 18 पुजारी और 5 आचार्य वेद मंत्रों का उच्चारण, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, चढ़ावा चोरी का आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ब्याज पर भी पैसा देता था। जांच में यह बात पता चली है। कहा जा रहा है, टिन्नू ने अपने भतीजे का घर बनवाने के लिए 30-35 लाख रुपए ब्याज पर दिए थे। भतीजे का घर तुलसी चौरा इलाके में है। हालांकि, चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद मकान का निर्माण बंद कर दिया गया है।  

संबंधित सामग्री

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

अयोध्या में रामकोट परिक्रमा की पहली वर्षगांठ पर बड़े पैमाने पर आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और संतों ने भाग लिया।

राम मंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेचने पर Amazon पर कार्रवाई, CCPA ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना

राम मंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेचने पर Amazon पर कार्रवाई, CCPA ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना

Amazon पर श्री राम मंदिर प्रसाद के नाम पर भ्रामक विज्ञापन के लिए ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया। CCPA ने इसे अनुचित व्यापारिक व्यवहार माना।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर चढ़ावे की नकदी चोरी मामले में SIT ने अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। ट्रस्ट के पूर्व महासचिव और सदस्यों के नाम इस रिपोर्ट में नहीं हैं।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि अब राम दरबार के दर्शन के लिए VIP पास की आवश्यकता नहीं होगी। श्रद्धालु सामान्य दर्शन कतार से दर्शन कर सकेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026