आर्थिक सहायता योजना पंजाब

40 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सम्मान राशि, CM मान बोले- महिलाओं ने मुझे CM बनाया, अब उनके फोन पर टूं-टूं होनी चाहिए

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 40 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश है।

By : रोहन उमक
40 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सम्मान राशि, CM मान बोले- महिलाओं ने मुझे CM बनाया, अब उनके फोन पर टूं-टूं होनी चाहिए

40 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सम्मान राशि, CM मान बोले- महिलाओं ने मुझे CM बनाया, अब उनके फोन पर टूं-टूं होनी चाहिए

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने महिलाओं से किए अपने बड़े चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत राज्य की 40 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की। योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार रुपये, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं के खाते में 4,500 रुपये की राशि भेजी गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पठानकोट के बुंगल स्थित व्हाइट मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब उन्हें बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन पंजाब की महिलाओं ने उन्हें मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया। अब अगर उनके मोबाइल पर योजना की राशि पहुंचने की सूचना की “टूं-टूं” न हो, तो सरकार की जिम्मेदारी अधूरी रह जाएगी।

पहली बार एक साथ मिली तीन महीने की राशि

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत पहली बार लाभार्थी महिलाओं को तीन महीने की आर्थिक सहायता एक साथ दी गई है। इससे पहले भी सरकार की ओर से 32 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा चुकी है।

इस योजना के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी प्रमुख चुनावी गारंटी को बड़े स्तर पर पूरा करने का दावा किया है। सरकार के मुताबिक, करीब 98 लाख पात्र महिलाओं में से अब तक 72 लाख महिलाओं को योजना के दायरे में लाया जा चुका है।

“यह खैरात नहीं, महिलाओं का सम्मान है”: CM मान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि महिलाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता किसी तरह की खैरात नहीं है, बल्कि यह उनके सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद से महिलाओं को अपने छोटे-बड़े खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हर महीने मिलने वाली 1,500 रुपये की सहायता राशि से कोई व्यक्ति अमीर नहीं हो जाएगा, लेकिन यह राशि महिलाओं के आत्मसम्मान और आर्थिक मजबूती का प्रतीक जरूर बनेगी।

“रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ”

पंजाब सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो महिलाएं अभी तक इस योजना के लिए पंजीकरण नहीं करा पाई हैं, वे आगे भी रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को भी तीन महीने की राशि एक साथ प्रदान की जाएगी। मान ने भरोसा दिलाया कि योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं है और पात्र महिलाओं को उनका अधिकार जरूर मिलेगा।

भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया है। उन्होंने दोहराया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

संबंधित सामग्री

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

SAD-BJP गठबंधन पर फिर चर्चा तेज, हरसिमरत कौर के बाद बिक्रम मजीठिया ने कही बड़ी बात

SAD-BJP गठबंधन पर फिर चर्चा तेज, हरसिमरत कौर के बाद बिक्रम मजीठिया ने कही बड़ी बात

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले SAD और BJP के बीच गठबंधन पर चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसमें विभिन्न नेताओं के बयानों ने अटकलों को हवा दी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026