आर्मी जवान पर हत्या का आरोप

छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, छत से गिरने की रची झूठी कहानी

पंजाब के होशियारपुर में आर्मी जवान अमरजीत सिंह पर अपनी पत्नी रमा की हत्या का आरोप लगा है। परिवार ने छत से गिरने की कहानी पर संदेह व्यक्त किया।

By : सोनिया रायकवार
छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, छत से गिरने की रची झूठी कहानी

पंजाब के होशियारपुर में छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. परिवार को गुमराह करने के लिए उसने महिला के छत से गिरने की कहानी बताई, लेकिन अस्पताल में शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया. पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

कहा की हैं पूरी वारदात 

पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. सुनेहड़ा गांव के पास हाजीपुर इलाके में छुट्टी पर आए आर्मी जवान पर अपनी पत्नी रमा की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है. परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने घटना को हादसा बताने के लिए महिला के छत से नीचे गिरने की कहानी सुनाई.

परिवार को घटना की जानकारी दी

महिला को परिवार के द्वारा हाजीपुर अस्पताल ले जाया गया. वहां परिजनों ने रमा के शरीर पर चोटों के गहरे निशान देखे. इसके बाद उन्हें शक हुआ कि महिला के साथ मारपीट की गई थी. परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हुई. मृतका की मां के अनुसार, रमा की शादी सुनेहड़ा गांव निवासी आर्मी जवान अमरजीत सिंह से हुई थी. दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 8 साल का बेटा और एक बेटी है. आरोप है कि शादी के बाद से ही अमरजीत अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.

रात में घर आया, सुबह मौत की खबर

परिजनों का आरोप है कि अमरजीत सिंह 13 तारीख की रात आर्मी से छुट्टी लेकर घर आया था. आरोप है कि घर पहुंचने के बाद उसने रमा के साथ मारपीट की और इसी दौरान उसकी मौत हो गई.

परिवार के मुताबिक

सुबह करीब 4 बजे उन्हें बताया गया कि रमा छत से गिर गई है. इसके बाद उसे इलाज के लिए हाजीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.अस्पताल में रमा के शरीर पर चोटों के गहरे निशान देखकर परिवार को छत से गिरने की कहानी पर संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई.

पति समेत चाचा-चाची पर केस

थाना प्रमुख हरप्रेम ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर पति अमरजीत सिंह समेत उसके चाचा कुलदीप कूकी और चाची सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी आर्मी जवान को हिरासत में ले लिया है.वहीं, अमरजीत के चाचा कुलदीप कूकी और चाची सोनिया अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें 
पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिवार के मुताबिक, रमा का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया जाएगा.

बच्चों के सिर से उठा मां का साया

रमा की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. उसके पीछे 8 साल का बेटा और एक बेटी है. परिजनों का आरोप है कि घरेलू विवाद और लंबे समय से चली आ रही मारपीट ने आखिरकार उसकी जान ले ली.

पुलिस ने बताया 

फिलहाल, पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी के चाचा और चाची की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी.

संबंधित सामग्री

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026