Ankita Bhandari CBI probe: उत्तराखंड के रुद्रपुर में अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच की मांग तेज हो गई है। न्याय की धीमी रफ्तार को लेकर 'उत्तराखंड एकता मंच' के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने रुड़की में विशाल जन रैली निकाली।
अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग
रैली में प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर इंसाफ की मांग करते हुए तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया। इस विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ अंकिता की नहीं, बल्कि उत्तराखंड की हर बेटी की सुरक्षा की है।