Ankita Bhandari CBI Investigation: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी मामले की CBI से जांच कराने का ऐलान किया है। धामी ने एक वीडियो जारी करके सरकार के इस फैसले की जानकारी दी।
CM धामी का ऐलान
हाल ही में अंकिता भंडारी के माता-पिता ने CM धामी से मुलाकात की थी। मुलाकात में दोनों ने CBI जांच की मांग की। दोनों ने मीडिया से कहा था कि हम अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देंगे। इस मुलाकात के बात CM ने ऐलान किया।बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अंकिता के माता-पिता ने भेंट के दौरान CBI जांच की मांग रखी थी जिसका सम्मान करते हुए हमारी सरकार ने इस मामले की जांच CBI से कराने का निर्णय लिया है।
मातृशक्ति की सुरक्षा एवं उनके सम्मान के लिए हमारी सरकार सदैव… pic.twitter.com/bl2KkYJPHu — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 9, 2026