बाघ का हमला

अल्मोड़ा में बाघ ने महिला पर हमला किया, मौत, 10 लाख की मिलेगी सहायता

अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता मिलेगी।

अल्मोड़ा में बाघ ने महिला पर हमला किया, मौत, 10 लाख की मिलेगी सहायता

अल्मोड़ा में बाघ ने महिला पर हमला किया

अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड में सोमवार सुबह बाघ ने घर के बाहर गोबर फेंकने गई महिला पर हमला कर दिया। बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल के अंदर ले गया। काफी देर तक जब महिला वापस नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर जंगल में उसका शव मिला। शव के गले और शरीर के कई हिस्सों पर बाघ के नाखूनों और दांतों के गहरे निशान मिले।

जंगल में मिला शव

डभरा सौराल ग्रामसभा के तोक घोड़ीधार की रहने वाली 19 वर्षीय शालिनी नेगी पत्नी रविंद्र नेगी सोमवार सुबह रोज की तरह घर के पास गोबर फेंकने निकली थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला किया। महिला संभल पाती, उससे पहले ही बाघ ने उसे दबोच लिया और जंगल की ओर ले गया। काफी देर तक जब शालिनी घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास खोजबीन करने के बाद ग्रामीण भी तलाश में जुट गए। जंगल की ओर जांच करने पर कुछ दूरी पर शालिनी का शव बरामद हुआ। उसके गले, कंधों और शरीर के कई हिस्सों पर बाघ के नाखूनों और हमले के गहरे निशान दिखाई दिए। 

10 लाख की मिलेगी सहायता

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। प्रारंभिक जांच में बाघ के हमले की पुष्टि मानी जा रही है। वन विभाग ने आसपास के इलाके में गश्त बढ़ा दी है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी शुरू कर दी है। बता दे, बाघ के हमले में जान गंवाने वाली शालिनी नेगी के परिजनों को ₹10 लाख की अनुग्रह सहायता मिलेगी। वन विभाग की ओर से भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 45 लाख और घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। काम फिर से शुरू हुआ।

झाबुआ  में मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी, कलेक्ट्रेट में ही पकाया खाना

झाबुआ में मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी, कलेक्ट्रेट में ही पकाया खाना

झाबुआ में फोरलेन निर्माण के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया। किसान लिखित आश्वासन की मांग कर रहे हैं।

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विस्थापन, मुआवजे और पुनर्वास की गंभीर चर्चाएं और राजनीतिक विवाद बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थियेटर में फिल्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थियेटर में फिल्म

इंदौर में वर्चुअल चिड़ियाघर और 14-डी सिनेमा थियेटर का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह सुविधाएं लोकार्पित कीं, जिससे प्रकृति और वन्यजीवों का आभासी अनुभव मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026