अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मनाया गया

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण की तरह दिखाया, दिग्गजों ने किया विश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन प्रदेशभर में विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया गया। सीएम योगी सहित कई नेताओं ने बधाई दी।

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण की तरह दिखाया, दिग्गजों ने किया विश

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मनाया गया

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 53 साल के हो गए। आज उनका बर्थडे मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग अंदाज में उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। काशी में सुबह 7 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने हवन किया। इसमें एक पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण की तरह दिखाया है। दोनों हाथ में संविधान है।

अखिलेश का मनाया जन्मदिन

CM योगी ने भी अखिलेश को विश किया। उन्होंने X पर लिखा- प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है। राजधानी लखनऊ में अखिलेश के आवास के बाहर किन्नर समुदाय ने ढोल-नंगाड़ों के साथ जमकर डांस किया, और रथ यात्रा निकाली। वहीं, सपा नेता इकलाख ने दादामियां की दरगाह पर चादर चढ़ाई। कई जगह अखिलेश को 'भावी PM' दिखाते हुए पोस्टर लगे हैं। सैफई में सुबह 9 बजे चाचा रामगोपाल यादव ने केक काटा, और 53 पौधे लगाकर भतीजे का जन्मदिन मनाया।

राजभर का तंज

इधर मुरादाबाद सांसद रूचिवीरा ने 53 फीट लंबा केक बनवाया है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने 53 पुशअप भी लगाए। वहीं डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश को बधाई दी। ओम प्रकाश राजभर ने तंस कसते हुए अखिलेश को बधाई दी। उन्होंने लिखो - बस खाली एसी में बैठकर ट्विटर पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए... खेत में जाकर खुद किसानी समझिए...

संबंधित सामग्री

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

लखनऊ में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर भारत-जापान के बीच सहयोग, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास और रोजगार मेलों के महत्व पर जोर दिया, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की।

रणदीप हुड्डा का आज जन्मदिन, दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान

रणदीप हुड्डा का आज जन्मदिन, दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने आज अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपनी विविध भूमिकाओं और निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा है।

UP में आने वाला है बंपर निवेश, मिलेगी नौकरी! जापानी निवेशकों से मिलकर बोले CM योगी- UP में अपार संभावनाएं

UP में आने वाला है बंपर निवेश, मिलेगी नौकरी! जापानी निवेशकों से मिलकर बोले CM योगी- UP में अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में भाग लिया, जिसमें जापानी निवेशकों के साथ निवेश और आर्थिक सहयोग पर चर्चा हुई।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026