आगरा रेलवे विवाद में प्रदर्शन

आगरा में रेलवे अफसर की पिटाई के बाद प्रदेशभर में प्रदर्शन तेज, पत्नी बोली - न्याय नहीं मिला तो...

रेलवे अफसर नरेंद्र चाहर की प्लेटफार्म पर पिटाई के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में रेलवे कर्मचारियों के प्रदर्शन तेज हुए। RPF जवानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर नारेबाजी और विरोध जारी है।

आगरा में रेलवे अफसर की पिटाई के बाद प्रदेशभर में प्रदर्शन तेज, पत्नी बोली - न्याय नहीं मिला तो...

आगरा रेलवे विवाद में प्रदर्शन

आगरा में रेलवे अफसर को प्लेटफॉर्म पर घसीटकर पीटने के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन तेज हो गया है। पीड़ित डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरेंद्र चाहर की पत्नी हरेंद्री चाहर ने कहा- अगर दोषी RPF जवानों को बर्खास्त नहीं किया गया, उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो मैं जान दे दूंगी।

न्याय नहीं मिला तो..

उन्होंने रोते हुए कहा- इतनी बेरहमी से मेरे पति को पीटा गया कि घटना का Video देखा भी नहीं जा रहा है। मैं अपने पति के लिए ऐसा कभी सहन नहीं कर सकती। अगर न्याय नहीं मिला, और पति का सम्मान वापस नहीं आया तो मैं जान दे दूंगी। इतना कहते हुए वह साड़ी से चेहरा ढककर बिलख पड़ीं और फूट-फूट कर रोने लगीं।

रेल कर्मचारी सड़कों पर उतरे

इसको लेकर DSS नरेंद्र चाहर ने कहा- अगर मैं रिश्वत लेते पकड़ा जाता तो तुरंत जेल में होता। लेकिन, जो कानून को जानते हैं, उन्होंने जानबूझकर अवैध वसूली की, उनके लिए कोई जेल नहीं बनी क्या? क्या वो आज गिरफ्तार हो पाएंगे? या तो वो गिरफ्तार होंगे या फिर रेल चलेगी। मेरा पूरा परिवार पटरी पर बैठा हुआ है। इससे पहले सुबह आगरा, मथुरा, झांसी समेत 30 शहरों में रेलकर्मियों ने RPF के खिलाफ प्रदर्शन किया। आगरा में 1000 से अधित रेल कर्मचारी सड़क पर उतर आए। DRM ऑफिस के बाहर RPF जवानों के सामने जमकर नारेबाजी की। 

क्या है मामला?

प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों ने भी RPF मुर्दाबाद और हाय-हाय के नारे लगाए। पीड़ित रेलवे अफसर की बहन पटरी पर कूद गई। ट्रेन रोकने की चेतावनी दी। दरअसल, कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन रोकने को लेकर रेलवे पुलिस बल और डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट (DSS) के बीच विवाद हो गया था। एक महिला यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाई। DSS ने उसकी मदद के लिए ट्रेन रुकवा दी। RPF जवानों ने महिला को चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ा। चाहर ने विरोध किया तो RPF जवानों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्हें प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए ले गए। जिसका वीडियो सामने के बाद रेलवे कर्मचारियों भड़क गए। कोटा, झांसी, दिल्ली सहित देश के कई शहरों से रेलवे कर्मचारी आगरा पहुंचने लगे।

संबंधित सामग्री

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026