2 आरोपी गिरफ्तार[/caption]
कैसे हुआ खुलासा?
कोतवाली पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगर-बड़ौद रोड पर दो गाड़ियों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 9 किलो केटामाइन ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, इस ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 करोड़ 62 लाख रुपये है। [caption id="attachment_104760" align="alignnone" width="494"]
करीब 9 किलो केटामाइन ड्रग्स[/caption]
Ketamine drug seizure Agar Malwa: रसायन भी जब्त
केवल ड्रग्स ही नहीं, बल्कि पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य सामग्रियों को भी जब्त किया है। इनमें शामिल हैं:- 12 किलो अमोनियम क्लोराइड – ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला रसायन
- वैज्ञानिक उपकरण – जिससे केटामाइन तैयार किया जा रहा था
- दो वाहन – जिनमें ड्रग्स को ले जाया जा रहा था
भाजपा नेता राहुल आंजना मुख्य आरोपी
इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना को बताया जा रहा है, जो तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहुल मौके से फरार हो गया था। [caption id="attachment_104763" align="alignnone" width="500"]
मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना[/caption]
अब पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है और इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी छानबीन शुरू कर दी गई है।
Ketamine drug seizure Agar Malwa: CM के साथ BJP नेता
[caption id="attachment_104765" align="alignnone" width="602"]
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ आरोपी[/caption]
आगर मालवा से धीरप हाडा की रिपोर्ट