after-delivery-in-ambulance-family-members-were-made-to-wash

Ambulance Viral Video: MP का गजब हेल्थ सिस्टम!

By : Narendra Singh
Ambulance Viral Video: MP का गजब हेल्थ सिस्टम!

MP का गजब हेल्थ सिस्टम, एंबुलेंस में प्रसव के बाद परिजनों से धुलवाई गाड़ी

Ambulance Viral Video:- मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक 108 एम्बुलेंस का वीडिय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. हड़कपं इसलिए क्योकि एंबुलेंस में प्रसूता की डिलेवरी के बाद परिजनों से गाड़ी धुलवाई गई.

मैहर में प्रसूता के परिजनों से धुलवाई गाड़ी

मैहर में गर्भवती ममता कोल को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी डिलीवरी हो गई। अस्पताल पहुंचने पर मां और बच्चे को भर्ती कर लिया गया। इसके बाद एम्बुलेंस चालक ने महिला के परिजनों से एम्बुलेंस धुलवाई। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे 

नल से पानी भर भर कर धोई गाड़ी

वायरल वीडियो में एक महिला अस्पताल के पास लगे नल से पानी भरकर एम्बुलेंस धो रही है। एम्बुलेंस चालक पास में खड़ा होकर उसे कुछ समझा रहा है। महिला द्वारा एम्बुलेंस धोने के बाद चालक एम्बुलेंस का गेट बंद कर देता है। इसके बाद महिला अस्पताल के अंदर चली जाती है। यह वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

इस घटना को लेकर जब लोकल 18 ने सतना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जांच के आदेश दिए गए हैं. अमरपाटन के प्रभारी डॉक्टर से भी इस संबंध में जानकारी ली गई. डॉक्टर ने बताया कि मरीज 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचा था और भर्ती कर लिया गया था. Read More:-Sheopur Muslim Famliy: मुस्लिम परिवार ने कराया श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

108 सुपरवाइजर को भेजा पत्र

जांच रिपोर्ट के अनुसार, एम्बुलेंस चालक ने परिजनों को साफ करने के लिए मजबूर नहीं किया था, बल्कि उन्होंने खुद ही एम्बुलेंस साफ की. हालांकि, ऐसा करना भी गलत है. क्योंकि, एम्बुलेंस की सफाई की जिम्मेदारी 108 सेवा संचालित करने वाली एजेंसी की होती है. सीएमएचओ ने बताया कि 108 सेवा के सुपरवाइजर को पत्र भेजा गया है

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026