Surya T20 Captaincy in Doubt

सूर्यकुमार की T-20 कप्तानी खतरें में, टीम से बाहर हो सकते हैं क्रिकेटर

Suryakumar Yadav may be removed as India's T20 captain due to poor performance. BCCI is considering appointing a new captain before the Ireland and England tours.

By : हेमा गुप्ता
सूर्यकुमार की T-20 कप्तानी खतरें में, टीम से बाहर हो सकते हैं क्रिकेटर

सूर्यकुमार की T-20 कप्तानी खतरें में, टीम से बाहर हो सकते हैं क्रिकेटर

Surya T20 Captaincy Doubt: भारतीय T-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जा सकता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार  टीम में जगह भी खतरे में बताई जा रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति नया कप्तान नियुक्त करने पर गंभीर विचार कर रही है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर फैसला संभावित

भारतीय टीम इस महीने आयरलैंड के खिलाफ 2T-20 मैच खेलेगी, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेलनी है।  इन दौरों से पहले बोर्ड नई कप्तानी को लेकर फैसला ले सकता है। BCCI ने इस मामले में हेड कोच गौतम गंभीर से भी चर्चा की है।

सूर्याकुमार की कप्तानी में जीता T-20 विश्व कप 

मार्च 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अहमदाबाद में T-20 विश्व कप जीता था। इसके अलावा 2025 एशिया कप भी उनके नेतृत्व में टीम ने अपने नाम किया था। इसके बावजूद बोर्ड T-20 विश्व कप 2028 को ध्यान में रखते हुए बदलाव पर विचार कर रहा है।

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन

IPL 2026 सीजन में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने पूरे सीजन में महज 270 रन ही बनाए। उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए (राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ)।

कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार

सूर्या की कप्तानी में भारत ने 52 T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 42 जीत, 8 हार और 2 नो रिजल्ट रहे। उनका जीत प्रतिशत 80.76% रहा, जो बेहद प्रभावशाली है।

सूर्या का T-20 करियर

सूर्यकुमार यादव ने 113 T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। बेस्ट स्कोर 117 रन है।

रोहित के बाद मिली थी कप्तानी

2024 T-20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने T-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय T-20 टीम की कमान सौंपी गई थी। 

यह फैसला अंतिम रूप से कब लिया जाएगा, BCCI ने इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है। सूर्यकुमार के भविष्य को लेकर अगले कुछ दिनों में बड़े अपडेट की उम्मीद है।

 


 

संबंधित सामग्री

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

BCCI भारतीय क्रिकेट को एकीकृत करने के लिए 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' का पद स्थापित कर सकता है, VVS लक्ष्मण को इस भूमिका के लिए चुना जा सकता है।

संजय दत्त के क्लब में बजने वाले गानों पर विवाद:बिना इजाजत बज रहे कॉपीराइट वाले गाने

संजय दत्त के क्लब में बजने वाले गानों पर विवाद:बिना इजाजत बज रहे कॉपीराइट वाले गाने

संजय दत्त के नाइटक्लब Ballr में बिना लाइसेंस के कॉपीराइट संगीत बजाने पर कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। PPL ने इसकी शिकायत की थी।

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पहला टेस्ट 15 अगस्त को गॉल में होगा।

BCCI ने फिटनेस के लिए बनाए कड़े नियम, ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे

BCCI ने फिटनेस के लिए बनाए कड़े नियम, ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस टेस्ट के नियमों में बदलाव। ब्रोंको टेस्ट अब प्राथमिक फिटनेस टेस्ट बना, यो-यो टेस्ट की जगह ली।

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पहुँचकर अपनी तैयारियां शुरू की। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026