SA Clinches T20 Series

5 मैचों की T-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को हराकर सीरीज अपने नाम की

South Africa's Women's Cricket Team clinched the T20 series by winning the third match against India, led by Laura Wolvaardt's explosive innings.

By : हेमा गुप्ता
5 मैचों की T-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को हराकर सीरीज अपने नाम की

5 मैचों की T-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को हराकर सीरीज अपने नाम की

SA Wins T20 Series: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका विमेंस क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की T-20 सीरीज खेली जा रही है। 22 अप्रैल को सीरीज का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर के इल्लोवो में स्थित DP वर्ल्ड वांडरर्स स्टेडियम खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। लेकिन साउथ अफ्रिका ने आसानी से 1 विकेट गवांकर 193 रन का टारगेट 16.3 ओवर में हासिल कर लिया, इसी के साथ लगातार 3 मैचों में जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर ली।

कप्तान वोल्वार्ट की धुंआधार पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की ओर से लॉरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में 14 चौके और 5 छक्के की मदद से 115 रन बनाकर आउट हो गई। उन्होंने सुने लुस के साथ 183 रनों की साझेदारी की। 

इनके अलावा टीम से सुने लुस ने 42 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रन और तांजिम ने 2 रन बनाकर नाबाद रहीं। 

इंडियन टीम की पारी

इंडियन टीम की शुरुआत अच्छी रही, पहले बैटिंग करते हुए स्मृति मंधाना न 25 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन और शेफाली वर्मा ने 46 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हो गई। जेमिमा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। 

वहीं टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 38 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 66 रन और ऋचा घोष 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन की पारी खेली।

चोट की वजह से अरुंधति रहीं बाहर

मैच के दौरान अरुंधति रेड्डी चोटिल हो गई , जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्हें साइड स्ट्रेन (कमर के पास खिंचाव) हुआ। 10वें ओवर में 2 गेंद फेंकने के बाद उन्हें मेडिकल मदद लेनी पड़ी। हालांकि उन्होंने ओवर पूरा किया, लेकिन बाद में फील्डिंग के लिए नहीं आईं। फिर उनकी जगह छेत्री और अनुष्का ने फील्डिंग की। 

संबंधित सामग्री

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; ऑटो-मेटल शेयर दबाव में

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; ऑटो-मेटल शेयर दबाव में

25 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है, सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी 50 अंक नीचे। ऑटो और मेटल शेयरों में बिकवाली बढ़ी।

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को देशभर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे, मौका होगा नेशनल स्पोर्ट्स डे का।

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला, जिससे वे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026