रोनाल्डो का विदाई वर्ल्ड कप

रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप, हार के बाद मैदान में रो पड़े

FIFA वर्ल्ड कप में पुर्तगाल और अमेरिका हारकर बाहर हुए। रोनाल्डो का यह आखिरी वर्ल्ड कप था और उन्होंने इमोशनल विदाई ली।

रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप, हार के बाद मैदान में रो पड़े

रोनाल्डो का विदाई वर्ल्ड कप

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल और मेजबान अमेरिका FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। मैच में पुर्तगाल को स्पेन ने 1-0 से हराया। जबकि, अमेरिका ने बेल्जियम ने 4-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। रोनाल्डो अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेला। डलास स्टेडियम से बाहर जाते वक्त फैंस ने खड़े होकर उन्हें सम्मान किया। उन्होंने फैंस का अभिवादन किया, इससे यह साफ था कि वे अपने वर्ल्ड कप करियर का अंत जीत के साथ करना चाहते थे।

रोने लगे रोनाल्डो 

हार के बाद रोनाल्डो निराश होकर रोने लगे। फैंस ने तालियां बजाकर रोनाल्डो को सम्मान दिया। उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। बता दे रोनाल्डो ने 2006 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। उसी टूर्नामेंट में पुर्तगाल को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, जो उनके World Cup करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 2018 वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में उन्होंने यादगार हैट्रिक लगाई। 3-3 से खत्म हुआ वह मैच वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है। 

6 एडिशन में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी

इस टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ल्ड कप के सभी 6 एडिशन में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 में गोल किए थे। World Cup में उनके नाम 11 गोल हैं और वे वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने इस मैच से पहले ही कह द‍िया था कि 2026 का FIFA वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप था।  

तीनों मेजबान बाहर

इधर, सिएटल स्टेडियम में मेजबान अमेरिका पर डिफेंस की गलतियां भारी पड़ गई। बेल्जियम के चार्ल्स डी केटेलारे ने डबल गोल किए। उन्होंने एक गोल करने में मदद भी की। 57वें मिनट में गोलकीपर मैट फ्रीज की बड़ी गलती गेम चैंजर साबित हुई।

संबंधित सामग्री

88.05 मीटर का दमदार थ्रो, लेकिन खिताब से चूके नीरज चोपड़ा

88.05 मीटर का दमदार थ्रो, लेकिन खिताब से चूके नीरज चोपड़ा

भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने जीत हासिल की।

पंजाब में दुल्हन ने विवाह से किया इन्कार, बारात बिना दुल्हन के लौटी

पंजाब में दुल्हन ने विवाह से किया इन्कार, बारात बिना दुल्हन के लौटी

पंजाब के फिरोजपुर में दुल्हन ने दूल्हे का असली चेहरा देख शादी से इन्कार कर दिया, आरोप है कि फोटो बदलकर धोखा दिया गया।

ऑलिव, सरसों या रिफाइंड ऑयल? जानें किस तेल को कैसे करना चाहिए इस्तेमाल

ऑलिव, सरसों या रिफाइंड ऑयल? जानें किस तेल को कैसे करना चाहिए इस्तेमाल

भारत में खाना पकाने के लिए विविध प्रकार के तेलों का इस्तेमाल होता है, और उनके सही इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, 10 साल का रिश्ता शादी में बदला

रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, 10 साल का रिश्ता शादी में बदला

पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ शादी रचाई। दोनों ने 2016 से एक साथ समय बिताया है।

CM योगी ने अंबेडकरनगर में 194 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, सपा पर साधा निशाना

CM योगी ने अंबेडकरनगर में 194 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, सपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर में 706.81 करोड़ रुपये की लागत से 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और सपा पर तीव्र आरोप लगाए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026