GT vs RCB IPL Final Result: IPL 2026 के 19वें सीजन के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को मात देकर लगातार दूसरी बार IPL के खिताब को अपने नाम किया। यह मैच गुहावटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया, जहां RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 155 रन का स्कोर बनाया, जिसे RCB ने आसानी से हासिल कर शानदार जीत दर्ज कर ली।
किंग कोहली की धुंआधार पारी
किंग कोहली ने 25 गेंद में IPL की पांचवी फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन में 600 से ज्यादा रन बना लिए।
Always at the peak 🏔️📈
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Virat Kohli setting the gold standard, time and time again 🫡
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @imVkohli pic.twitter.com/GYuHG6Lq2q
16वें ओवर में किंग कोहली के 37 गेंद में 63 रन थे, तभी शुभमन ने कैच पकड़ा, अंपायर ने आउट भी दे दिया। लेकिन किंग कोहली ने कहा आउट नहीं है। फिर वापस चेक किया गया तो कैच के दौरान गेंद ग्राउंड पर टच हुई थी। और किंग नॉटआउट करार दिए गए। और फिर गेमचेंजर ने रन चेज करते हुए टीम को जीत दिला ही दी।
RCB की पारी
टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली बल्ले बाजी करने उतरे। टीम ने 8.5 ओवर के बाद 4 विकेट गवां दिए। तब टीम का स्कोर 91 रन था। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंद में 32, देवदत्त पडिक्कल 1, रजत पाटीदार 15 और क्रुणाल पंड्या 1 रन बनाकर आउट हुए। फिर टिम भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। फिर किंग कोहली और जितेश शर्मा ने कमान संभाली और IPL 2026 का खिताब भी अपने नाम कर लिया।
How many times have we seen this 🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Virat Kohli in his element 🔥
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/dE3LEi8NQT
GT की शुरुआत खराब
पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टीम से सबसे ज्यादा सुंदर ने शान गाप नाबाद 50 रन की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल 12 रन और साई सुदर्शन 10 रन जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद निशांत सिंधु 20 रन, जोस बटलर 19 रन, अरशद खान 15 रन और राहुल तेवतिया 7 रन बनाकर आउट। कोई भी प्लेयर बड़ी पारी नहीं खेल सके। टीम 20 ओवर में महज 155 का ही स्कोर खड़ा कर सकी।
Coming up clutch ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Washington Sundar with a fighting FIFTY 💪
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/dwEHzKRMMO
RCB की ओर से रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाएं। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके।
Hunting in packs, striking in tandem! 👊
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/YMzYLntz3f
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट ऑप्शंस - प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम।
इम्पैक्ट ऑप्शंस - वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।