RCB vs KKR IPL 2026 Result: IPL 2026 के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी KKR टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में किंग कोहली में अहम भूमिका निभाई।
अंगकृष और रिंकू की शानदार पारी
पहले बैटिंग करने उतरी KKR की ओर सेअजिंक्य रहणे 19 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं अंग कृश रघुवंशी ने क्या शानदार पारी खेली। उन्होंने 46 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कैमरन ग्रीन आखिरी ओवर में रन आउट हो गए और रिंकू सिंह 29 गेंद में 49 रन बनाकर नाबाद रहे।

कोहली ने बनाए रिकॉर्ड
किंग कोहली ने कमाल कर दिया। उन्होंने 60 गेंद में 105 रन की नाबाद पारी खेली और इसी के साथ 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इतना ही नहीं इसके साथ उन्होंने T-20 में सबसे तेज 14,000 रन पूरे कर लिए हैं और इस मुकाम को उन्होंने 409 पारियों में हासिल कर लिया है और ऐसा करने वाले वो पहले बल्लेबाज बन गए हैं। IPL में 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी कोहली ही हैं।
Reaching another milestone and redefining its benchmark 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
Just VIRAT KOHLI things 👊#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR | @imVkohli pic.twitter.com/J03DGlbdnN
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। यह उनका 279वां मुकाबला था। वहीं धोनी और रोहित नेअब तक IPL में 278-278 मैच खेले हैं। 279 मैचों में 9 शतक और 66 फिफ्टी की मदद से 9145 रन अपने नाम कर चुके हैं।
RCB को मिली जीत
किंग कोहली के अलावा टीम की ओर से जैकअप वेथल नहीं चले और वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार 11 और पडिकल 39 रन बनाकर आउट हो गए और टिम डेविड दो रन बनाकर आउट हो गए। वहीं किंग कोहली अंत तक डटे रहे। इसी के साथ आज आरसीबी को जीत मिली और आरसीबी पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है।
📸
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
Smiles, celebrations, and another night to remember this season for #RCB ❤️🔥
MATCH HIGHLIGHTS: https://t.co/s0RxY6w50n#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/GgHkH7w71m
टिम को आउट करने वाले प्लेयर को कोहली ने लगाया गले
खास बात यह थी कि , टिम डेविड के कैच पकड़ने वाले मनीष पांडे थे, उन्होंने बेहतरीन तरीके से कैच पकड़ा, जिसके बाद किंग कोहली उनके पास गए, उनकी तारीफ की और उन्हें गले लगाया।

बता दें कि, मनीष पांडे IPL में तब से खेल रहे हैं जब से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने खेलना शुरू किया था। RCB की ओर से IPL में पहला शतक लगाने वाले क्रिकेटर मनीष पांडे ही थे।