KKR Vs MI IPL 2026: IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां KKR ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 147 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी KKR टीम ने 18.5 ओवर में 6 विकेट गवांकर 148 रन बनाकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
MI की शुरुआत खराब
पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम की ओर से रयान रिकल्टन 6 रन, रोहित शर्मा 15 रन, नमन धीर बिना खाता खोले और स्काई 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इनके अलावा टीम से तिलक वर्मा ने 32 गेंद में 20 रन और टीम के कप्तान हार्दिक 26 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं टीम से सबसे ज्यादा रन कॉर्बिन ने 18 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहें।
Corbin Bosch with the bat ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2026
Corbin Bosch with the ball ✅
The all-rounder gets the second breakthrough for #MI 👏
Updates ▶️ https://t.co/Aw11jLoww5#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvMI pic.twitter.com/3FO7cANVjZ
KKR की ओर से सौरभ, कार्तिक त्यागी, कैमरन ग्रीन ने 2-2 विकेट झटके वहीं सुनील को 1 विकेट मिला।
KKR को मिली जीत
टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे 21 रन और फिन एलेन 8 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। मनीष पांडे ने 33 गेंद में 6 चौके की मदद से 45 रन और रोवमन ने 30 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। वहीं कोई भी प्लेयर 50 रन के ऊपर का स्कोर नहीं खड़ा कर पाया।
First innings of the season and he steps up 💜👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2026
Manish Pandey, the top-scorer and Player of the Match tonight 🏅
HIS KNOCK: https://t.co/qqWVPQExQQ#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvMI pic.twitter.com/A4ETTOg3VG
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर- फिन एलन।
मुंबई इंडियंस(MI)
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर- अल्लाह गजनफर।