IPL क्रिकेटर पर रेप के आरोप

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप के आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने रेप और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। कोलकाता हाईकोर्ट ने पोरेल की गिरफ्तारी और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को जब्त करने का आदेश दिया है।

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप के आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप के आरोप

 IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप के आरोप लगे है। कोलकाता हाईकोर्ट ने रेप मामले में IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के आदेश दिए। अदालत ने पुलिस को अभिषेक के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया, ताकि कथित निजी फोटो और वीडियो शेयर ना किए जा सकें।

धमकियां देने के आरोप 

बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पर एक महिला ने शादी का वादा कर संबंध बनाने और दोनों के निजी पलों की रिकॉर्डिंग करने के आरोप लगाए। अभिषेक पर धमकियां देने के भी आरोप हैं। 23 साल के अभिषेक पोरेल विकेटकीपर बैटर हैं। वे बंगाल के लिए 116 और IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच खेल चुके हैं। DC ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रीटेन किया था।

शादी का झांसा जेकर संबंध

शिकायत के मुताबिक अभिषेक पोरेल की महिला से जनवरी 2023 में जान-पहचान हुई थी। महिला का आरोप है कि अभिषेक उसे मंकुंडू स्थित अपने फ्लैट में ले गया और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि क्रिकेटर के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पोरेल ने उसे अवैध रूप से रोके रखा, खाना नहीं दिया और अलग-थलग रखा गया। 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई कथित घटना के बाद उसकी शारीरिक स्थिति बिगड़ गई थी और उसे तत्काल इलाज कराना पड़ा। महिला ने फोन और सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिलने का आरोप लगाया।

अभिषेक ने आरोपो को किया खारिज

हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस पहले से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी और डिजिटल सबूतों को सुरक्षित करने के लिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। बता दे क्रिकेटर अभिषेक पोरेल इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की गई है, तो आरोप झूठे हैं। यह मामला मोगरा पुलिस स्टेशन में 23 जून 2026 को दर्ज किया गया था।

संबंधित सामग्री

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली के चाणक्यपुरी में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर निर्धारित सीमा से बाहर बने ढांचे हटाये गये।

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इसमें वीजा काउंटर और सुरक्षा बैरिकेड भी हटाए गए।

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026