India Defeats England in T20 Opener

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 रनों से मात दी!

In the first match of the T20 series, India's women's team beat England by 38 runs, taking a 1-0 lead in the series.

By : हेमा गुप्ता
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 रनों से मात दी!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 रनों से मात दी!

IND vs ENG T20 Series: T-20 सीरीज के पहले मैच में इंडियन विमेंस टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 38 रन से मात दी। उसने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। यह मैच इंग्लैंड में चेम्सफोर्ड के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, जहां इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 150 रन ही बना सकी।

जेमिमा और यास्तिका की धुंआधार पारी

पहले बैटिंग करने उतरी इंडियन टीम की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। वहीं शेफाली वर्मा 2 रन बनाकर आउट हो गई। फिर आई यास्तिका और जेमिमा दोनों ने कमाल की पारी खेली। यास्तिका ने 40 गेंद में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन की शानदार पारी खेली फिर वो रन आउट हो गई। वहीं जेमि ने 40 गेंद में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। दीप्ति ने 22 रन बनाकर आउट हो गए, इसके बाद बाकी प्लेयर 10 रन भी नहीं बना सकी और टीम का स्कोर 188 तक पहुंच गया।

इंग्लैंड की ओर से लौरेन बेल 3 विकेट चटकाएं। वहीं इसी वॉन्ग, टिली, चार्ली ने 1-1 विकेट लिए।  

एमी की शानदार पारी फिर भी हारी

टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की ओर से एमी एलेन जोन्स ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 48 गेंद में 9 चौके की मदद से 67 रन बनाए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकी। वहीं बाकी प्लेयर्स 20 रन से ज्यादा नहीं बना पाई। टीम 20 ओवर में महज 150 रन ही बना सकी, टारगेट हासिल करने पर नाकाम रही।  

इंडियन विमेंस टीम की ओर से नंदनी शर्मा ने 3 विकेट और क्रांति ने 2 विकेट चटकाएं। वहीं दीप्ति और श्रीचरणी को 1-1 विकेट मिले।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी की कीमत में वृद्धि के बाद गुड़, शहद, और खजूर जैसे विकल्पों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही सही है।

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 में नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली। अब सेमीफाइनल के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतना जरूरी।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026