IND Vs AFG 3rd ODI Result: तीसरे वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर 3-0 से ट्राई वनडे सीरीज अपने नाम की। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए टीम 44.2 ओवर में 218 रन में ही सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी इंडियन टीम ने महज 28.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦 🏆
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
The celebrations begin in the #TeamIndia camp as we clinch the @IDFCFIRSTBank #INDvAFG series with a 3⃣-0⃣ margin 🙌 pic.twitter.com/oI9lbaNeXk
यशस्वी का वनडे में 6 पारी में दोहरा शतक
टारगेट का पीछा करने वाली भारतीय टीम की ओर से बैटिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल और हिटमैन ने धुंआधार बल्लेबाजी की। यशस्वी ने 86 गेंद में 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 110 रन का स्कोर बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ जायसवाल सबसे कम पारी में 2 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने महज 6 पारी में दूसरा शतक ठोका।
📸📸
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
Hang it in the Louvre, Yashasvi Jaiswal 🖼️
Scorecard ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ybj_19 pic.twitter.com/yOk8wWUmJr
रोहित की हिटिंग पारी
यशस्वी के अलावा रोहित शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंद में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 79 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी का साथ देने आएं सरपंच साहब और वो 20 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ टीम ने 28.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की।
'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहें शुभमन गिल
First series win as #TeamIndia's ODI Captain 🫡
Sublime with the bat 🙌
A series to cherish for Shubman Gill 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/o4DbcxLHNy
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
First series win as #TeamIndia's ODI Captain 🫡
Sublime with the bat 🙌
A series to cherish for Shubman Gill 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/o4DbcxLHNy
हश्मतुल्लाह का शतक भी नही दिला सका जीत
पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही रहमानुल्लाह 5 रन, इब्राहिम 11 रन और रहमत 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने कमान संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे करियर का पहला शतक लगाया और 131 गेंद में 102 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें।
🚨 TEAM NEWS! 🚨#AfghanAtalan have made four changes from the last game;
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 20, 2026
⬅️ @MohammadNabi007 and @AzmatOmarzay have recovered and are back in the XI, alongside Zia Ur Rahman Sharifi and Fareed Ahmad Malik.
➡️ Sediqullah Atal, Nangyal Kharoti, Bilal Sami and Mohammad Saleem… pic.twitter.com/c4gGqqdWHe
इनके अलावा टीम से उमरजई ने 56 गेंद में 5 चौरे और 2 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। इनके अलावा टीम से कोई खास रन नहीं बना सका। इसी के साथ टीम 44.2 ओवर में 218 रन बनाकर सिमट गई।
प्रसिद्ध कृष्णा की तूफानी गेंदबाजी
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल कर दिया। उन्होंने 5 विकेट चटकाएं। वहीं गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को 1-1 विकेट मिला।
Fire and Fury 🔥
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
Prasidh Krishna is named the Player of the Match for his splendid spell 🏅
Relive ▶️ https://t.co/hCMdfDUp4h #TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @prasidh43 pic.twitter.com/39vivhzI9e